सीजन 19 से शुरू होगा बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया, पुराना अपडेट भी वापस मिलेगा, जानिए बाकी डिटेल

0

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम भारत में आ चुका है। इसके साथ ही पबजी फैंस के दिमाग में कई तरह के सवाल भी आ रहे हैं। कुछ खिलाड़ी जानना चाह रहे हैं कि क्या उनके पुराने फोन में यह गेम चलेगा। यहां हम आपके ऐसे ही सवालों का जवाब दे रहे हैं। यह गेम भारत में टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है। हालांकि, फिलहाल इसके स्लॉट पूरे हो चुके हैं। टेस्टिंग के दौरान कंपनी यह देखेगी कि गेम खेलते समय कोई परेशानी तो नहीं आ रही है। अगर ऐसा होता है तो इन समस्याओं को सुधारने के बाद ही गेम का स्टेबल वर्जन में लॉन्च किया जाएगा।

क्या PUBG की पुरानी ID इस पर चलेगी

भारत में पबजी का क्रेज बहुत ज्यादा था और बड़ी संख्या में लोग यह गेम खेलते थे। पबजी के बंद होने के बाद यही खिलाड़ी बेसब्री से बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया का इंतजार कर रहे हैं। इन्हीं खिलाड़ियों के मन में सवाल होगा कि उनकी पुरानी आईडी इस गेम में चलेगी या नहीं। इन खिलाड़ियों की पुरानी आईडी नए गेम चल सकेगी और आपके पूरे अपग्रेड आपको मिलेंगे। आपने गन की जो भी स्किन या बैटल पास खरीदा होगा वो आपको पहले की तरह फिर से मिल जाएगा।

किस सीजन से शुरू होगा

पबजी के कई खिलाड़ी यह सोच रहे होंगे कि यह गेम किस सीजन से शुरू होगा। आपको पहले सीजन से शुरुआत करनी होगी या पिछले सीजन से यह गेम शुरू होगा। हम आपको बता दें कि आप सीजन 19 से यह गेम खेल पाएंगे।

क्या पुराने फोन में चलेगा यह गेम

पबजी के कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनका फोन तीन साल पुराना हो चुका है। इन खिलाड़ियों के मन में सवाल है कि क्या पुराने फोन में यह गेम खेला जा सकेगा। इसका जवाब यह है कि आप पुराने फोन में यह गेम खेल पाएंगे, लेकिन आपका फोन बहुत पुराना नहीं होना चाहिए। आपके पास कम से कम एंड्राइड 5.1.1 लॉलीपॉप और 2 जीबी रैम वाला फोन होना जरूरी है।

कितना होगा गेम का साइज

शुरुआत में पबजी का साइज कम था, लेकिन बाद में यह बढ़कर 1.5 जीबी हो गया था। इसके बाद कई यूजर्स यह गेम नहीं खेल पा रहे थे। हालांकि, बैटल ग्राउंड के साथ ऐसी समस्या नहीं होगी। इस गेम का साइज 700 से 760 एमबी के बीच होगा और 2 जीबी रैम वाले फोन में आसानी से यह गेम खेला जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here