पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांढरवानी निवासी हरकंता यादव, रिजवान रंगरेज, धनराज सहारे, शशिभूषण रंगारे का गत दिवस मृत्यु हो गई थी। सोमवार को मृतिका के परिजन को ग्राम पंचायत पांढरवानी सरपंच अनीस खान के द्वारा ५-५ हजार रूपये की अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान की गई है और उन्हे शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ दिलवाया जायेगा। चर्चा में पांढरवानी सरपंच अनीस खान ने बताया कि ग्राम के ४ व्यक्तियों का गत दिवस मृत्यु होने के उपरांत शासन से मिलने वाली मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल योजना के अंतर्गत) अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत मृत व्यक्तियों के परिजन राधेश्याम यादव, साईमा रंगरेज, प्रभा सहारे एवं अनिता रंगारे को ५-५ हजार रूपये की राशि प्रदान की गई है। साथ ही शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ दिलवाया जायेगा।










































