कटंगी थाना क्षेत्र में रहने वाली अनुसूचित जाति की एक लडक़ी ने वारासिवनी के एक युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाई ।इस 23 वर्षीय लडक़ी द्वारा की गई रिपोर्ट पर महिला पुलिस थाना बालाघाट में युवक नितिन पिता सुधीर लिल्हारे 28 वर्ष सम्राट नगर वार्ड नंबर 2 वारासिवनी निवासी के विरुद्ध। इस अनुसूचित जाति की लडक़ी के साथ बलात्कार, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटंगी थाना क्षेत्र की यह लडक़ी 2 वर्ष पूर्व अपनी रिश्तेदारी में ग्राम बडग़ांव गई थी। वहां पर इस लडक़ी की नितिन लिल्हारे के साथ मुलाकात हुई थी तब नितिन ने इस लडक़ी को प्रेम जाल में फ़ांस कर शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया था। जिसके बाद 2 फरवरी 2021 को सुबह नितिन ने इस लडक़ी को फोन करके बोला कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, तुम जल्दी से तैयार होकर कटंगी के उमरी चौक में आ जाओ, तब यह लडक़ी तुरन्त तैयार होकर उमरी चौक पहुंची। उमरी चौक में लडक़ी को नितिन लिल्हारे मिला और उसने इस लडक़ी को अपनी मोटरसाइकिल में बिठाकर गोंदिया ले गया।
नितिन ने गोंदिया में इस लडक़ी को एक लाज में रूकवाया फिर रात में नितिन ने इस लडक़ी की मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और नितिन ने लडक़ी से बोला था कि मैं तुमसे जल्दी शादी कर लूंगा। नितिन और यह लडक़ी गोंदिया में 15 दिन रहे। उसके बाद नितिन ने इस लडक़ी को वारासिवनी लाया और वारासिवनी के दीनदयाल चौक के पास स्थित एक मकान किराया से लेकर उसे रखा किंतु नितिन ने इस लडक़ी से शादी नहीं किया ।इस लडक़ी ने नितिन को शादी करने हेतु कहीं किंतु नितिन शादी करने टालमटोल करने लगा था।
वारासिवनी में रहने के दौरान नितिन इस लडक़ी के साथ उसकी मर्जी के बगैर नाजायज संबंध स्थापित करता रहा। यह लडक़ी जब भी नितिन को शादी के लिए कहती तो वह उसे डराता धमकाते रहता और जान से मारने की धमकी देते रहता था ।कभी-कभी तो नितिन इस लडक़ी से बेरहमी पूर्वक मारपीट करता और कहता कि तेरी जैसी काली कलूटी लडक़ी से कौन शादी करेगा और उसे जातिगत रूप से अपमानित करते रहता।
7 जुलाई 2021 को नितिन ने इस लडक़ी को बेरहमी से मारपीट किया और ग्राम खजरी मे लाकर छोड़ दिया और विरुद्ध रिपोर्ट करने पर नितिन ने इस लडक़ी और उसके परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दे दी। लडक़ी ने इस घटना की रिपोर्ट महिला पुलिस थाना बालाघाट में की थी। महिला पुलिस थाना बालाघाट में इस लडक़ी द्वारा की गई रिपोर्ट पर नितिन पिता सुधीर लिल्हारे 28 वर्ष सम्राट नगर वार्ड नंबर 2 वारासिवनी निवासी के विरुद्ध धारा 376, 376(2)एन, 323, 506, भादवि धारा 3(2)(5) 3(2)(5)क अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया जिसकी जांच निरीक्षक संगीता सोलंकी द्वारा की जा रही है।










































