पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने दिल्ली में कमल नाथ से की मुलाकात

0

खंडवा लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने के प्रबल दावेदार पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने गुरुवार को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि यादव पिछले दिनों भोपाल में आयोजित उपचुनाव की तैयारी बैठक में शामिल नहीं हुए थे। यादव ने राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा से भी मुलाकात की।प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों को लेकर पिछले दिनों भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के आवास पर बैठक हुई थी। इसके एक दिन पहले बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने कमल नाथ से मिलकर पत्नी के लिए खंडवा लोकसभा उपचुनाव की टिकट देने की मांग की थी। उन्होंने दावा किया था कि कोई भी सर्वे करा लें, कार्यकर्ता उनके पक्ष में हैं और इस चुनाव का असर वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नजर आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here