Bigg Boss 15 OTT: ऋतिक रोशन के भाई को 10 साल तक डेट कर चुकी हैं रिद्धिमा पंडित, कोरोना से मां का हुआ था निधन

0

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित जल्द ही बिग बॉस 15 ओटीटी में नजर आने वाली हैं। शो से रिद्धिमा पंडित का प्रोमो जारी हो चुका है। रिद्धिमा इससे पहले खतरों के खिलाड़ी का भी हिस्सा रह चुकी है। यही नहीं, रिद्धिमा काफी लंबे वक्त तक ऋतिक रोशन के भाई को डेट भी कर चुकी हैं। 

रिद्धिमा पंडित ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्हें पहचान टीवी सीरियल हमारी बहू रजनीकांत से मिली थी। इसके अलावा उन्होंने वूट पर आने वाले वेब सीरीज यो के हुआ ब्रो में रागिनी का किरदार निभाया था। रिद्धिमा पंडित का नाम तब सुर्खियों में आया था जब उनका शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी के साथ झगड़ा हुआ था। हालांकि, उन्होंने इससे इंकार किया था।

ऋतिक रोशन के भाई को किया था डेट 
रिद्धिमा पंडित एक वक्त ऋतिक रोशन के कजिन भाई एहसान रोशन को डेट कर चुकी हैं। एहसान रोशन ऋतिक के चाचा और म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन के बेटे हैं। दोनों का रिश्ता लगभग 10 साल तक चला था। रिद्धिमा पंडित ने कभी भी इस रिश्ते में मुहर नहीं लगाई थी। दोनों 14 साल की उम्र से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ब्रेकअप के बाद रिद्धिमा ने एहसान को अपना दोस्त बताया था। 

Ridhima Pandit's witty reason for backing out of Nach Baliye 9 - Times of  India

सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं बोल्ड फोटोज
रिद्धिमा पंडित सोशल मीडिया पर अपनी काफी बोल्ड फोटोज भी शेयर करती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लगभग 17 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। बिग बॉस से पहले रिद्धिमा खतरों के खिलाड़ी के 9वें सीजन में नजर आ चुकी हैं। 

Ridhima Pandit Makes Heads Turn, Take A Look At The Diva's Drool-Worthy  Pictures

आपको बता दें कि इसी साल एक्ट्रेस की मां का कोरोना से निधन हो गया था। बिग बॉस के प्रोमो में रिद्धिमा पंडित से मीडिया ने पूछा कि वो बाकी कंटेस्टेंट्स को क्या मैसेज देना चाहेंगी। तभी रिद्धिमा कहती हैं कि वो बिग बॉस ओटीटी के विनर से बचके रहें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here