ग्वालियर में तीन साल के बेटे को फांसी पर लटकाकर सात माह की गर्भवती ने भी की खुदकुशी

0

पति की जुए की लत से परेशान महिला ने अपने तीन साल के बेटे के साथ फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली।

ग्वालियर में तीन साल के बेटे को फांसी पर लटकाकर सात माह की गर्भवती ने भी की खुदकुशी

Gwalior News: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। यादव धर्मकांटे के पास माधवी नगर में तीन साल का बेटा व सात माह की गर्भवती महिला सोमवार की दोपहर घर में एक ही कपड़े से फांसी पर लटके मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आशंका है कि मां ने पहले अपने बेटे के गले में फांसी का फंदा डाला और उसके बाद कुछ इस तरह से फांसी लगाई कि दोनों के गले एक साथ कपड़े से कस गए। पुलिस को पड़ताल के दौरान चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट से साफ है कि मृतका गृहक्लेश व पति केजुए की आदत से परेशान थी। हजीरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

माधवी नगर में राजकुमार प्रजापति की पत्नी प्रीति (23) व तीन साल का बच्चा कुणाल रहता है। प्रीति अभी सात माह की गर्भवती बताई गई थी। घर में दंपती के अलावा मां व जेठ जितेंद्र भी रहते हैं। राजकुमार पुट्टी का काम करता है। सोमवार को वह मजदूरी पर गया था। जेठ भी मजदूरी करने चला गया। घर में प्रीति और बच्चा था। सास को मंदिर से घर लौटकर आने पर मां-बेटे फांसी पर लटके मिले।

मायकेपक्ष ने कहा- बेटी की हत्या कर फांसी पर लटकाया

प्रीति के आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पिता व अन्य मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि प्रीति को शादी के बाद से ही यह लोग परेशान करते थे। इन लोगों ने मासूम के साथ उनकी बेटी की भी हत्या कर फांसी पर लटकाया है। रक्षाबंधन पर बेटी घर आई थी। उसने जेठ, सास व पति के परेशान करने की बात बताई थी। हम लोग प्रीति को भेजने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद यह लोग जबरन उसे अपने साथ ले आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here