बैलगाड़ी से टकराई मोटरसाईकिल हादसे एक व्यक्ति की मौत !

0

कटंगी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम लखनवाड़ा और वरूड़ के बीच में मोटरसाईकिल ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल एक व्यक्ति की सरकारी अस्पताल कटंगी पहुंचते ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार संजय कोहरे ग्राम अतरी उम्र 27 वर्ष की मौत हो गई है जबकि ज्ञानीराम कोहरे उम्र 35 वर्ष ग्राम अतरी की हालत गंभीर है।

. बताया जा रहा है कि यह दोनो मोटरसाईकिल से अतरी की तरफ लौट रहे थे लखनवाड़ा और वरूड़ के बीच में बैलगाड़ी को टक्कर मार दी. जिसके बाद राहगीरों ने डॉयल 100 और 108 को सूचना दी किन्तु वाहनों के विलंब से आने की वजह से ग्रामीण निजी वाहन से उन्हें कटंगी अस्पताल लेकर आए यहां पहुंचने पर एक की मौत हो गई ह।

यह दोनों वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगझर गए हुए थे लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here