कोरोना महामारी के बीच ऑस्ट्रेलिया में एक महिला लगा रही लोगों को गले, वजह जान हो जाएंगे हैरान

0

कोरोना वायरस ने एक बार फिर दुनिया को चिंता में डाल दिया है। अब फिर लोग अपने घरों में समय बिता रहे हैं। रेस्तरां, होटल, स्कूल और कॉलेज बंद होने लगे हैं। सरकार नई पाबंदियां लगा रही है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया में जल्द दुल्हन बनने वाली एक महिला ने कोविड-19 से निपटने एक अनूठी रणनीति तैयार की है। जिससे जानने के बाद हर कोई हैरान है।

टिकटॉक पर पोस्ट किया वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के मीडिया के अनुसार मैडी स्मार्ट ने टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह मेलबर्न के एक नाइट क्लब में पुरुषों और महिलाओं को गले लगाते हुए दिखाई दे रही है। उसका मानना है कि इससे कोरोना वायरस को पकड़ने में मदद मिलेगी। ‘कैच कोविड नॉ फीलिंग्स’ कैप्शन वाले 15 सेंकड के वीडियो में मैडी को ड्रिंक की अदला-बदली करते हुए भी देखा गया है। महिला का कहना है कि उसकी शादी 6 सप्ताह बाद है। अभी तक कोरोना नहीं हुआ है।

इनडोर डांस फ्लोर बंद

यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया, मेलबर्न राज्य में सरकार के ठीक पहले पोस्ट किया गया। जिसमें घोषणा की गई कि 12 जनवरी से ओमिक्रोन के बढ़ते केस के कारण शादी पार्टियों को छोड़कर इनडोर डांस फ्लोर बंद हो जाएंगे। मीडियो रिपोर्ट के अनुसार मैडी स्मार्ट के पोस्ट पर यूजर्स ने मिली-जुली प्रतिक्रिया की है। कई ने उनके प्रशंसा की, जबकि अन्य ने उन्हें कन्फ्यूज्ड बताया है।

तेजी से बढ़ रहे केस

वहीं सोमवार को ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के कुल केस की संख्या 10 लाख पार कर गई। हैरानी है कि इनमें 50 फीसद से अधिक मामले बीते सप्ताह दर्ज किए गए। सिडनी और न्यू साउथ वेल्स में संक्रमण काफी बढ़ रहा है। न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया में सोमवार को करीह 55 हजार नए मामले सामने आए। देश में कुल कोविड मामले 13 लाख 39 हजार से अधिक है। अब तक 2387 मौतें हुई हैं। 92 फीसद आबादी को वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी है। अब बूस्टर डोज भी तेजी से दिए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here