नोरा फतेही आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। नोरा जहां भी जाती हैं, चर्चाओं में रहती है। इस बीच नोरा फतेही का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह वाइट कलर का टॉप और ब्लू रंग की स्किन टाइट जींस पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने एक बैग कैरी किया है। वह बाल खुले रखे हैं। हालांकि फैंस को नोरा फतेही का वीडियो पसंद नहीं आया है। वह उनकी चाल पर ऐतराज जता रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो
नोरा फतेही का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसे सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने पोस्ट किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह सीधे क्यों नहीं चल सकती। जबकि एक फैन ने लिखा, ‘क्या बात हैक।’ वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि यह जानबूझकर पीछे झुककर चलती है।
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती है। उनकी सभी तस्वीरें बेहद हॉट रहती हैं। हाल ही में नोरा ने फोटोज शेयर की है। जिसमें गोल्डन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आई। साथ ही उन्होंने मैचिंग हील्स कैरी की है। नोरा फतेही ने अपने लुक को कप्लीट करने के लिए गोल्डन ईयररिंग्स पहने हैं।
ओ अंटावा सॉन्ग हुआ था ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म पुष्पा का सॉन्ग ओ अंटावा पहले नोरा फतेही को ऑफर हुआ था। नोरा ने इसके लिए बड़ी फीस की डिमांड कर दी थी। जिसके लिए मेकर्स राजी नहीं हुए। फतेही के अलावा ये गाना दिशा पटानी को भी ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद ये गाना सामंथा की झोली में आया।










































