सीताडोंगरी हत्याकांड खुलासा,20 वर्षीय लड़की की हत्या उसी के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ की थी हत्या !

0

बैहर में मलाजखंड की 20 वर्षीय लड़की ताराबाई मराठे की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते उसी के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ की थी । बैहर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल का खुलासा किया।

जानकारी के अनुसार इस लड़की के प्रेमी हरिप्रसाद लांजेवार 24 वर्ष ग्राम सिरेगांव थाना हुगली जिला सिवनी और उसके साथी युवराज पंचेश्वर 19 वर्ष नसीपुर पांड्या छपारा थाना हुगली जिला सिवनी निवासी को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ताराबाई ग्राम बंजारीटोला मलाजखंड निवासी का हरिप्रसाद से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया गया है कि ताराबाई के चाचा की लड़की हरिप्रसाद के गांव सिरेगांव में बिहाई थी। जहां पर ताराबाई का आना जाना था तभी से ताराबाई और हरिप्रसाद के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। ताराबाई हरिप्रसाद से शादी करना चाहती थी।

बताया गया है कि ताराबाई की शादी ग्राम बाहकल के एक लड़के से तय हो चुकी थी जिसके साथ ताराबाई के सगाई भी हो गई थी और मार्च में शादी होने वाली थी। किंतु ताराबाई हरिप्रसाद से शादी करना चाहती थी और हरिप्रसाद ताराबाई से शादी ना कर उससे पीछा छुड़ाना चाहता था।

19 फरवरी को ताराबाई बस में अपने गांव बंजारी टोला मलाजखंड ग्राम पिपरिया बैहर अपनी मम्मी के यहां शादी में आई थी। इस संबंध में हरिप्रसाद को मालूम था रात्रि में हरिप्रसाद ने ताराबाई को फोन करके मेन रोड पर बुलाया ताराबाई रात्रि में ही अपनी मामी के घर से निकल कर रोड पर आई । जहां पर हरिप्रसाद अपने दोस्त युवराज के साथ मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा और उसने ताराबाई को मोटरसाइकिल बिठाकर घुमाने परसवाड़ा रोड सीताडोंगरी के रोड के किनारे जंगल में ले गए जहां पर हरिप्रसाद ने ताराबाई के साथ दुष्कर्म किया चिल्लाने पर ताराबाई और युवराज के बीच विवाद हो गया और हाथाफाई मारपीट में ताराबाई अंदरूनी चोटे आने से घायल हो गई और उसके मुंह से खून निकलने लगा था तब हरिप्रसाद ने अपने दोस्त युवराज के साथ ताराबाई को मोटर साइकिल बिठाकर सीताडोंगरी चौराहा लाए उस समय ताराबाई की मौत हो चुकी थी जिसकी लाश को दोनों ने प्रतीक्षालय के अंदर दीवार से टकराकर रख दिये और फरार हो गए।

20 फरवरी को सुबह 7 बजे सीताडोंगरी चौराहा यात्री प्रतीक्षालय में एक लड़की की लाश देखी गई।

जांच के दौरान ताराबाई की हत्या और हत्या के साक्ष्य छुपाने के आरोप में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 201 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल की गई।

इस दौरान घटनास्थल के साक्ष्यों साइबर सेल से प्राप्त सीडीआर एवं विवेचना में संकलित साक्ष्यों के आधार पर इस 20 वर्षीय लड़की ताराबाई के प्रेमी हरिप्रसाद लांजेवर और उसके साथी युवराज पंचेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here