सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि उनकी बदजुबानी के कारण पूरे देश में आग लग गई। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि उदयपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए कुछ हद तक वही जिम्मेदार है, जहां एक टेलर कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी। नूपुर शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है और अपने बयान को वापस ले लिया। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नूपूर शर्मा को TV पर जाकर देश से माफी मांगनी चाहिए थी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि TV चैनल और नूपुर शर्मा को ऐसे मामले से जुड़े किसी भी एजेंडे को बढ़ावा नहीं देना चाहिए, जो कोर्ट में विचाराधीन है। नूपुर शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने टिप्पणी के लिए माफी मांगी और टिप्पणियों को वापस ले लिया, इस पर कोर्ट ने कहा कि उन्हें टीवी पर जाकर देश से माफी मांगनी चाहिए थी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा को माफी मांगने में और बयान वापस लेने में बहुत देर हो चुकी थी।









































