महाराष्ट्र में आगामी 5 दिन होगी भारी बारिश, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

0

मौसम विभाग ने दिल्ली और मुंबई सहित कई शहरों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी जयंत सरकार ने कहा है कि मुंबई में मानसून की स्थिति काफी अनूकूल है और आगामी 5 दिनों में महाराष्ट्र में व्यापक बारिश होने की उम्मीद है। जयंत सरकार ने कहा कि छिटपुट इलाकों में भारी से बहुत बारिश हो सकती है। घाट क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। मुंबई में 5,7 और 8 जुलाई को भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग ने रत्नागिरी और रायगढ़ जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

तेज़ बारिश के बाद मुंबई के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव देखा गया। आज यहां मुंबई के सायन इलाके का वीडियो देख सकते हैं। भारी बारिश के चलते मुंबई के सायन इलाके में जलजमाव हो गया है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई है। भारी बारिश के कारण यहां कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं और भूस्खलन के खतरे के कारण अमरनाथ यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है।

मुंबई सहित कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के अंधेरी, सायन, चेंबूर और कुर्ला के कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। मुंबई में रुक रुक कर तेज बारिश शुरू है। मुंबई में पिछले 12 घंटों में शहर में 95.81 mm जबकि पूर्वी उपनगर में 115.09 mm और पश्चिमी उपनगर में 116.73 mm बारिश दर्ज हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here