पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण एक और सीजन के साथ वापस आ गया है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। जिसमें जाह्नवी कपूर और सारा अली खान शो के दूसरे ऐपिसोड में मेहमान बन कर आई हैं। इसी बीच सारा से करण ने उनके क्रश के बारे में पूछा जिसमें सारा ने कहा विजय देवरकोंडा। करण ने जान्हवी कपूर से पूछा कि क्या वह ‘विजय देवरकोंडा के साथ’ हैं। यह सुनकर सारा उससे पूछने लगती हैं, ‘आपको विजय देवरकोंडा पसंद है’? जाह्नवी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं, बोलीं ‘ये क्या है यार’। दोनों की ये केमिस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आई।










































