कार की ठोकर से मोटरसाइकिल में सवार 3 लोग घायल

0

बालाघाट खैरलांजी थाना अंतर्गत तुमसर रोड ग्राम मोवाड़ पेट्रोल पंप के सामने कार ने मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में कार की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार 3 लोग घायल हो गए। तीनों घायल विनोद पिता काऊ भगत 45 वर्ष, दिलीप पिता उपाशु भगत 40 वर्ष अतुल पिता केसरसिह मन्दरेले 25 वर्ष तीनों ग्राम कुम्हली थाना खैरलांजी निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुम्हली निवासी, विनोद भगत दिलीप भगत और अतुल खेती किसानी करते हैं 19 सितंबर को 4:00 बजे करीब तीनो लोग मोटरसाइकिल में ग्राम कुम्हली से ग्राम मोवाड़ पेट्रोल भरवाने जा रहे थे मोवाड़ पेट्रोल पंप के सामने ही बपेरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने मोटरसाइकिल को ठोस मार दी कार की जबरदस्त होकर से मोटरसाइकिल में सवार विनोद दिल्ली पर अतुल घायल हो गए और उनकी मोटरसाइकिल छतिग्रस्त हो गई दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को खैरलांजी के शासकीय अस्पताल मैं भर्ती किया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है। यह दुर्घटना की जांच खैरलांजी पुलिस द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here