पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म मैं अटल हूं का मोशन पोस्टर जारी हो चुका है। पोस्टर में पंकज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गेटअप में नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा है कि पंकज को इस गेटअप में तैयार घंटों तक मेकअप से गुजरना पड़ा है। मेकअप और प्रोस्थेटिक्स के जानकारों ने उन्हें इस गेटअप में लाने के लिए खूब मेहनत की है। फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही फैंस अटल के इस लुक को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
अटल का किरदार निभाने के लिए पंकज हैं एक्साइटेड
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर पंकज ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘न कभी कहीं डगमगाया, न कभी कहीं सर झुकाया, मैं एक अनोखा बल हूं, मैं अटल हूं- ‘पंडित धीरेन्द्र त्रिपाठी।
आगे पंकज ने लिखा- ‘मुझे अवसर मिला है कि इस विलक्षण व्यक्तित्व को पर्दे पर अभिव्यक्त करूं। मैं इस मौके के लिए बेहद भावुक और कृतज्ञ हूं। अटल’ जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूँ। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा यह अटल विश्वास मुझे है।’ फिल्म सिनेमाघरों में दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।
जून में हुई थी फिल्म की अनाउंसमेंट
मेकर्स ने इस साल 28 जून को ही बायोपिक की अनाउंसमेंट कर दी थी। तब से ही फैंस इस बात के लिए काफी एक्साइटेड थे कि फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका कौन निभाएगा? हालांकि अब इस बात से पर्दा उठ चुका है। बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन रवि जाधव ने किया है, वहीं कहानी राइटर उत्कर्ष नैथनी ने लिखी है।










































