श्री राम मंदिर एवं हनुमान मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को काली पुतली चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में भव्य गधा पूजन अर्पण महोत्सव का आयोजन किया गया शनिवार देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम आयोजक विजय गुप्ता द्वारा हनुमान मंदिर में हनुमान जी को 11 किलो वजनी पीतल धातु से निर्मित 6 फीट ऊंचा गदा भेंट किया गया जिसके उपरांत गाडरवाडा के कलाकारों द्वारा हनुमान जी की जीवंत झांकी की शानदार प्रस्तुति दी गई । वहीं कार्यक्रम में उपस्थित भव्य भक्तों को हलवा पूरी के प्रसाद का वितरण कर देर रात कार्यक्रम का समापन किया गया आपको बताएं कि समाजसेवी विजय गुप्ता द्वारा विगत दिनों इसी हनुमान मंदिर में दो भव्य और आकर्षक शिखर कलश लगभग 42 किलो वजनी भेंट किये जा चुके हैं,,जिन्हें विधिवत पूजा अर्चना के बाद मन्दिर में स्थापित किया जा चुका है। जो मन्दिर में आकर्षकशोभायमान देखे जा सकते हैं। वही आज शनिवार को उनके द्वारा हनुमान जी को 11 किलो वजनी पीतल धातु से निर्मित से फीट ऊंचा गदा भेंट किया गया। देर शाम हनुमान मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान श्री राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश सोनी, उपाध्यक्ष सुधीर माहुले, कोषाध्यक्ष पाशवेंद्र पारथी, सचिव प्रमोद तिवारी, सहसचिव श्याम कौशल सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
गदा दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
स्थानीय काली पुतली चौक के पास पी. जी. कालेज के बाजू में स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर मे शनिवार को आयोजित इस गदा अर्पण महोत्सव मे देर रात भक्तों का ताता लगा हुआ दिखाई दिया। जहां गदा दर्शन करने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा । जहां भक्तगणों ने शिव लिंग सहित हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की तो वही कतारबद होकर गदा के दर्शन किए।इसके अलावा भक्तगणों ने विशेष पूजा , अर्चना,माह आरती गदा अर्पण सहित आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जहां कार्यक्रम के तुरंत बाद सत्या डांस ग्रुप गाडरवाडा द्वारा वीर हनुमानजी के जीवंत दर्शन की झांकी की शानदार प्रस्तुति दी गई ।जहा हनुमान जी की महाआरती के बाद महाप्रसाद का भोग लगाया गया वही प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।










































