खैरलांजी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खरखड़ी मे देवजी नेत्रालय की बस एवं मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल है जिसे जिला चिकित्सालय बेहतर उपचार के लिए भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवजी नेत्रालय जबलपुर कि बस खैरलांजी से जबलपुर के लिए रवाना हुई थी जो खैरलांजी से वारासिवनी की ओर आ रही थी वही मोटरसाइकिल में सवार दो व्योक्ति लेखचंद पिता थिन्नुजी चौधरी उम्र 35 वर्ष दूबेस्वर पिता रमेश चौधरी उम्र 34 वर्ष दोनों टेमनी कला थाना लालबर्रा निवासी वारासिवनी से खैरलांजी की ओर जा रहे थे। तभी देवजी नेत्रालय की बस और मोटरसाइकिल मैं ग्राम खड़खड़ी के पास में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग गंभीर रूप में घायल हो गये। जिसमे लेखचंद चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई एवँ साथ में सवार दुबेस्वर चौधरी का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसमें पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।










































