ऑटो एक्सपो 2023 में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) और मल्टी परपज व्हीकल (MPV) का बोलबाला रहा। मारुति, टाटा, MG, किया और टोयोटा ने अपनी SUVs यहां दिखाईं। ज्यादा ध्यान खींचने वाली गाड़ियों में मारुति की जिम्नी है, जिसकी कीमत अभी तय नहीं है। ये 12 लाख तक हो सकती है। मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शशांक श्रीवास्तव ने भास्कर को बताया कि बुकिंग 11 हजार में होगी और अप्रैल से मिलने लगेगी।
जिम्नी के अलावा टाटा ने छोटी SUV पंच का CNG मॉडल दिखाया। टाटा मोटर्स में पैसेंजर व्हीकल्स के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स, मार्केटिंग एंड कस्टमर केयर) रंजन अंबा ने बताया ये अगले साल तक मार्केट में दिखेगी।
मॉरिस गैराजेज यानि MG ने 5, 6 और 7 सीटर हेक्टर लॉन्च की। MG इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर (CCO) गौरव गुप्ता ने कहा कि कंपनी का फोकस कॉम्पैक्ट और बड़ी SUVs दोनों पर है। KIA ने लग्जरी MPV KA4 को शोकेस किया। योटा ने इनोवा हाईक्रॉस और लग्जरी SUV लैंड क्रूजर 300 दिखाईं।











































