BBC पर IT का सर्वे 60 घंटे बाद खत्म:संस्थान बोला- हम बिना डर और फेवर के खबरें देते रहेंगे; कई कर्मचारियों से लंबी पूछताछ

0

दिल्ली और मुंबई में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) ऑफिस में आयकर विभाग (IT) का सर्वे 60 घंटे के बाद पूरा हो गया। मंगलवार सुबह 11:30 बजे IT की टीम ने BBC के दफ्तरों में सर्वे शुरू किया था, जो गुरुवार देर रात खत्म हुआ। IT की टीम देर रात 11 बजे BBC के दफ्तरों से बाहर निकलीं।

BBC के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, ‘आयकर विभाग के अधिकारी हमारे दिल्ली और मुंबई के दफ्तरों से जा चुके हैं। हम IT की टीम का सहयोग करते रहेंगे। उम्मीद है कि मामला जल्दी ही सुलझ जाएगा। हम अपने कर्मचारियों का पूरी तरह से समर्थन कर रहे हैं। उनका ध्यान भी रख रहे हैं। खासतौर पर उन लोगों ने जिनसे बहुत लंबी पूछताछ की गई है, कई लोगों को तो पूरी रात दफ्तर में रुकना पड़ा है। ऐसे कर्मचारियों का ख्याल रखना हमारी प्राथमिकता है।’

हम निष्पक्ष समाचार देने के लिए प्रतिबद्ध
BBC की ओर से कहा गया कि हमारा कामकाज सामान्य हो रहा है। हम अपने रीडर्स, लिसनर्स और दर्शकों को निष्पक्ष समाचार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम भरोसेमंद, निष्पक्ष, अंतरराष्ट्रीय और स्वतंत्र मीडिया हैं, हम अपने उन सहकर्मियों और पत्रकारों के साथ खड़े हैं जो लगातार आप तक बिना डर और लोभ-लाभ के समाचार पहुंचाते रहेंगे।

सूत्रों ने बताया कि सर्वे के दौरान दिल्ली ऑफिस के 10 सीनियर एम्प्लाइज ने दो रातें दफ्तर में ही बिताईं। जब IT की टीम सर्वे पूरा कर ऑफिस से निकल गई तो ये कर्मचारी गुरुवार रात अपने घर पहुंचे। हालांकि, अन्य कर्मचारियों को अगली सूचना तक घर से काम करने का निर्देश दिया गया है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कर्मचारियों से फाइनेंशियल डेटा इकट्ठा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here