जो राम का नहीं…वो किसी काम का नहीं:नवणीत राणा का उद्धव पर तंज; NCP ने EC के फैसले को स्वीकार करने की दी सलाह

0

इलेक्शन कमीशन (EC) ने एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना मान लिया है। EC ने शुक्रवार शाम को शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और तीर-कमान का निशान इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी। इस बीच महाराष्ट्र के अमरावती से भाजपा सांसद नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- जो राम का नहीं, हनुमान का नहीं, वो किसी काम का नहीं। एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए नवणीत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जमीनी स्तर का नेता बताया।

भाजपा सांसद नवणीत ने आगे कहा कि शिंदे जमीनी स्तर पर बाल ठाकरे के साथ रहे हैं। वे पूरी तरह से शिवसेना के निशान और उसकी विरासत के हकदार हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक बार जब कोई पार्टी टूट जाती है, तो 90% नए गुट के साथ चले जाते हैं और EC को नए गुट को पार्टी का नाम और चिन्ह देना पड़ता है।

शरद पवार बोले- चुनाव आयोग के फैसले को स्वीकार करें उद्धव
दूसरी तरफ NCP प्रमुख शरद पवार ने भी उद्धव ठाकरे को चुनाव आयोग के फैसले को स्वीकार करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जब कोई फैसला आ जाता है, तो चर्चा नहीं करनी चाहिए। इसे स्वीकार करें, नया चिह्न लें। इससे (पुराना चिह्न खोने से) कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि, NCP नेता अजित पवार ने आयोग के इस फैसले को अप्रत्याशित बताया है। अजीत पवार ने पूछा कि EC ने फैसला सुनाने में जल्दबाजी क्यों की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here