अरविंद केजरीवाल दोपहर 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस:बोले- बेहद अहम मुद्दे पर करूंगा बात; मेयर चुनाव को लेकर भाजपा को घेर सकते हैं

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर 2 बजे एक बेहद अहम मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। हालांकि, केजरीवाल किस मुद्दे पर बात करेंगे, इसका खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर वह बात कर सकते हैं। शराब घोटाला केस में CBI ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में भी केजरीवाल केंद्र पर निशाना साध सकते हैं।

मनीष सिसोदिया का दावा- CBI ने रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को दावा किया है कि CBI ने रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ केंद्र ने CBI, ED की पूरी ताकत लगा रखी है। घर पर रेड, बैंक लॉकर तलाशी, कहीं मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला। मैंने दिल्ली के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया है। ये उसे रोकना चाहते हैं। मैंने जांच में हमेशा सहयोग किया है और आगे भी करूंगा।

दरअसल, दिल्ली आबकारी नीति मामले में जांच चल रही है। इसी सिलसिले में CBI ने सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया है।

दिल्‍ली मेयर चुनाव के मुद्दे पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने पहली मीटिंग में ये चुनाव करवाने के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि नॉमिनेटेड मेंबर्स को वोटिंग का हक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मेयर के चुनाव के बाद ही डिप्टी मेयर का चुनाव हो सकता है। CJI चंद्रचूड़ ने कहा- इस बात पर जोर देने की आवश्यकता है कि मेयर बैठकों का संचालन करेंगे। महापौर का चुनाव पहले होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here