पठान की सक्सेस के बाद एक्टर शाहरुख खान इन दिनों डंकी और जवान की शूटिंग में बिजी हैं। डंकी के जरिए शाहरुख पहली बार डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ काम कर रहे हैं। अब हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी ने शाहरुख के काम करने के तरीके और उनके जेस्चर के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने ने कहा- काश मैंने उनके साथ पहले काम किया होता।’
शाहरुख अपने घर से सीन के वीडियो शूट करते हैं-राजकुमार हिरानी
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में राजकुमार ने कहा- शाहरुख अपने घर पर एक-एक सीन के वीडियो शूट करते हैं और मुझे भेजते हैं। वो करीब 15 तरह से हर एक सीन करके बताते हैं। इससे पहले कि मैं सेट पर जाऊं, मुझे पता होता है कि वो क्या करने जा रहे हैं।
दो दिन की शूटिंग 2 घंटे में पूरी कर लेते हैं- राजकुमार हिरानी
हिरानी ने आगे कहा- ‘कभी-कभी मैंने एक शूट के लिए दो दिन रखे हैं और वह उसे दो घंटे में पूरा कर लेते हैं। उनका लैंग्वेज पर बहुत अच्छा कमांड है और उनकी पर्सनालिटी बेहद अट्रैक्टिव है। सुबह 7 बजे शूटिंग पर आकर उन्होंने मुझे पूरी तरह से सरप्राइज कर दिया।’
टीम शाहरुख परिवार की तरह होती है- राजकुमार हिरानी
राजकुमार ने आगे कहा- ‘ उसे पता है कि मैं जल्दी सोता हूं। इसलिए शाहरुख की मैनेजर पूजा भी उनसे कहती है कि मुझे देर तक मत जगाना। इसलिए वो मुझे जल्दी बुला लेते हैं। वो मुझे अक्सर चिढ़ाते हैं कि जब तक शूटिंग पूरी होगी, तब तक वो मुझे बदल चुके होंगे। वो मुझसे कहते हैं-इतनी सुबह कौन उठता है?’ शाहरुख अपनी टीम को बेहद खुश रखते हैं। सब एक साथ खाते और पार्टी करते हैं। टीम उनके लिए परिवार है। काश! मैंने पहले ही उनके साथ काम किया होता।’








































