लालबर्रा रोड मिरेगांव के पास कार की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार हॉकफोर्स का जवान घायल हो गया घायल जवान सुकरचन्द पिता मणिलाल सैयाम 34 वर्ष हर्रई जिला छिंदवाड़ा निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकरचन्द सैयाम हट्टा थाने की गोदरी पुलिस चौकी मैं अपने बल के साथ तैनात है। जो 22 मार्च से 3 दिन की अवकाश पर थे ।24 मार्च को सुकरचन्द सैयाम बालाघाट में पटवारी की परीक्षा देकर वे मोटरसाइकिल में अपने घर हर्रई छिंदवाड़ा जाने निकले थे 2 बजे करीब बालाघाट से लालबर्रा की ओर जाते समय ग्राम मिरेगाव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को ठोस मार दिए ।इस दुर्घटना मेंमोटरसाइकिल सवार सुकरचन्द सैयाम घायल हो गए। जिन्हें उसी कार से लालबर्रा के अस्पताल ले जाकर भर्ती किए थे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु सुकरचन्द सैयाम को जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है।










































