संविदा स्वास्थ कर्मीयों के हड़ताल पर रहने से स्वास्थ सेवा पर पड़ रहा असर

0

संविदा स्वास्थ कर्मीयों के हड़ताल पर जाने से वारासिवनी सिविल अस्पताल सहित  विकासखंड स्थित स्वास्थ केन्द्रो पर स्वास्थ सेवाऐं लडखड़ा गई है। करीब १२ दिनों से संविदा स्वास्थ कर्मी वेतन विसंगति, नियमिति करण जैसी अन्य मांगो को लेकर हड़ताल कर रहे है। ऐसे में सबसे ज्यादा प्रभावित टीकाकरण कार्य व आमजनमानस को स्वास्थ सेवा बेहतर तरीके से नही मिल पा रही है। गौरतलब है कि वारासिवनी विकास खंड में करीब ६७  संविदा स्वास्थ कर्मी तैनात है। जिनके द्वारा नगर सहित क्षेत्र में स्वास्थ सेवाओं का संचालन किया जाता है। ऐसे में उनके हड़ताल पर जाने के चलते स्वास्थ सेवाऐं प्रभावित हुई है।

स्थाई कर्मचारियों से ले रहे अतिरिक्त सेवा – बीएमओ

इस संबंध में पद्मेश से चर्चा करते हुये बीएमओ डॉ. कमलेश झोड़े ने बताया कि यह तो है कि संविदा स्वास्थ कर्मीयो के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ सेवाओं पर असर पड़ा है। डॉ. झोड़े ने कहा कि हमारे विकासखंड के ६७ संविदा स्वास्थ कर्मी हड़ताल पर है। उनकी मांगो में वेतन विसंगति, नियमितिकरण सहित कुछ और मांगे है। फिलहाल हमारा रेग्युलर स्टॉफ स्वास्थ सुविधाओं पर कोई असर न पड़े इसके लिये लगातार प्रयास कर रहा है। संविदा स्वास्थ कर्मीयों के हड़ताल पर जाने से टीकाकरण कार्य व कम्प्यूटर संबंधी पेमेंट के बिल बाऊचर बनाने में थोड़ी बहुत परेशानी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here