बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। शादी के बाद से ही कपल को कई सारे इवेंट्स में साथ देखा जा चुका है, दोनों की जोड़ी को देख फैंस भी काफी खुश होते हैं। शादी के बाद से ही कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर की खबरें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने नीता अंबानी का एक इवेंट अटेंड किया। इस दौरान कैटरीना को देख एक बार फिर कैटरीना की प्रेग्नेंसी ने काफी सुर्खियां बटोरी। अब आखिरकार इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए कैटरीना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ये भी बताया है कि वे कब बेबी प्लानिंग करेंगी।
कैटरीना की बेबी प्लानिंग
बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। इस शादी को काफी प्राइवेट रखा गया था। उनकी शादी को डेढ़ साल बीत चुके हैं और ऐसे में अब तक कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं।










































