कक्षा १० वीं में अदिबा कुरैशी ने ब्लाक में किया टॉप

0

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा वर्ष २०२३ के लिये १० वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा आयोजित की गई थी जिसक ा परीक्षा परिणाम १२ मई को जारी किया गया है। परीक्षा परिणाम को लेकर उत्सुक छात्र-छात्राओं के द्वारा परिणाम जारी होते ही ऑनलाईन सेंटरों व मोबाईल में सीबीएसई बोर्ड की साइड में जाकर अपना परीक्षा परिणाम देखे जिसमें जिन विद्यार्थियों ने अच्छी पढ़ाई कर पेपर दिये थे वे अच्छे अंंकों से उत्र्तीण हुए है वहीं कम प्रतिशत आने के कारण कुछ बच्चेेंं मायुस भी नजर आये। नगर मुख्यालय स्थित वैदिक कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल का केन्द्रीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा जिसमें १०४ विद्यार्थियों में १०२ विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रौशन किया है जिसमें कक्षा १० वीं में अध्ययनरत छात्रा अदिबा/अफसर कुरैशी ने ९३ प्रतिशत के साथ प्रथम,, पुर्वी/देवराज मेश्राम ने ८९ प्रतिशत के साथ द्वितीय, मिस्बा/मकसुद खान ने ८८.४ प्रतिशत के तृतीय, इशांत/संजय गजभिये ने ८७.८ प्रतिशत के साथ चतुर्थ, रानू/हरिचंद पटले ने ८६.२ प्रतिशत लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है। आपकों बता दें कि लालबर्रा विकासखण्ड में वैदिक हायर सेकेण्डरी स्कूल में वर्ष २०२२ से केन्द्रीय माध्यमिक स्कूल (सीबीएसई) कक्षाएं संचालित की जा रही है और प्रथम वर्ष में ही १०४ छात्र-छात्राओं में से १०२ बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण किया है जिससे छात्र-छात्राओंं के परिजन व शिक्षक-शिक्षिकाओं में हर्ष की लहर व्याप्त है। वहीं छात्र-छात्राओं ने इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों व विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया है। विद्यार्थियों ने बताया कि जिस तरह से पेपर गया था उसी तरह से परीक्षा परिणाम आये है और कक्षा ११ वीं में गणित विषय लेकर आईआईटी जेईई में प्रवेश लेकर आगे की पढ़ाई करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here