दिल्ली-यूपी में चलेगी लू, इन राज्यों में बारिश की संभावना

0

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान मोका को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में रविवार को बारिश होगी। विभाग के अनुसार चक्रवात मोका आज दोपहर के आसपास म्यांमार के करीब कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच से गुजरने की संभावना है। उत्तरी अंडमान सागर में 45-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

दिल्ली में 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा तापमान

दिल्ली में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लू की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले सप्ताह कई इलाकों में बारिश की संभावना है। रविवार को दिन में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here