रामपायली थाना अंतर्गत ग्राम डोंगरगांव लिंगमारा के बीच में एक युवक की सिर में हथोड़ा से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई,वहीं इस युवक के बड़े भाई को घायल कर दिया गया। मृतक युवक मासूम पिता रामलाल उपवंशी 18 वर्ष ग्राम दीनी निवासी है। 20 जून की रात करीब 1:30 बजे इस वारदात को मोटरसाइकिल में सवार तीन अज्ञात युवकों ने इस सनसनीखेज वारदात को उस समय अंजाम दिया जब यह युवक अपने बड़े भाई शिव शंकर उपवंशी 25 वर्ष के साथ ग्राम डोंगरगांव से पैदल दिनी जा रहें थे ।इस वारदात में शिव शंकर उपवंशी को मामूली आई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रामपायली पुलिस ने मौके मासूम की हत्या में उपयुक्त हथोड़ा जप्त किया वही मृतक युवक मासूम उपवंशी की लाश पंचनामा कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दिनी निवासी रामप्रसाद उपवंशी खेती मजदूरी करते हैं जिनके परिवार में पत्नी और दो बेटे मासूम उपवंशी और शिवशंकर उपवंशी है। दोनों भाई भी मजदूरी करते हैं। 2 माह पहले मासूम उपवंशी अपने बड़े भाई शिवशंकर उपवंशी के साथ नागपुर मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। 20 जून को दोनों भाई अपने घर दीनी आने के लिए नागपुर में बस से बैठे थे जो रात्रि 11 बजे करीब दोनों भाई बस से वारासिवनी पहुंचे रात्रि दीनी जाने का कोई साधन नहीं होने से दोनों भाई वारासिवनी से लिफ्ट लेकर डोंगरगांव पहुंचे और डोंगरगांव से दोनों भाई पैदल अपने गांव दीनी जाने निकले थे। डोगरगांव के आगे ग्राम लिंगमारा राम मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि तभी एक मोटरसाईकिल में अज्ञात तीन युवकों पहुंचे और दोनों भाई पर हमला कर दिए मासूम उपवंशी के सिर में हत्थौड़ा से वार कर दिए जिससे मासूम वहीं पर गिर । हमलावरों ने शिवशंकर को भी मारपीट किए जिससे उसके सिर पर चोटे आने से वह बेहोश हो गया था । यह घटना रात्रि करीब 1:30 बजे करीब हुई। घटना के आधे घंटे बाद शिव शंकर को होश आने पर वह भागते हुए घर पहुंचा और उसने उसने घटना के संबंध में अपने परिजनों को भैया को कोई लोग उठाकर ले गए हैं। परिवार के लोग शिव शंकर के साथ मौके पर पहुंचे देखें घटनास्थल पर रोड पर ही मासूम की लाश पड़ी हुई थी और जिसके सिर पर हथोड़ा का वार था मौके पर ही हथोड़ा पड़ा हुआ था सूचना मिलते ही रामपायली थाना प्रभारी सुनील बनोरिया अपने स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक सुनील पंचाले प्रधान आरक्षक विवेक ठाकरे सहित अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मौके से हथोड़ा जप्त किया गया। 21 जून को सुबह मृतक युवक मासूम की लाश पंचनामा की कार्यवाही पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सोप दिए। मर्ग कायम कर इस मामले को जांच में लिया गया है।
प्रथम दृष्टि में यह मामला हत्या का है- थाना प्रभारी सुनील बनोरिया
रामपायली थाना प्रभारी सुनील बनोरिया ने दूरभाष पर पद्मेश न्यूज़ को बताएं कि रात्रि में मासूम और शिव शंकर दोनों भाई नागपुर से बस में वारासिवनी पहुंचे और वारासिवनी से लिफ्ट लेकर दोनों भाई डोंगरगांव पहुंचे थे और वहां से पैदल अपने गांव दिनी जा रहे थे। तभी एक बाईक से सवार होकर तीन लोगों ने हत्थौड़ा से मासूम उपवंशी को मारा जिसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं शिवशंकर को सीर पर चोटे आई है। मौके से हत्थौड़ा बरामद किया गय है। पृथम दृष्टा हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।










































