ग्रामीण थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम विश्रामपुर में पुराने मकान के कोठे का सडन तोड़ते समय कोठे का सडन गिरने से एक व्यक्ति दबने से घायल हो गया। घायल व्यक्ति सोहनसिंह पिता राम सिंह मंडावी 32 वर्ष ग्राम विश्रामपुर निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहन सिंह मंडावी खेती मजदूरी के अलावा मिस्त्री का काम करता है। जिनका पुराना मकान है। 14 अक्टूबर को 2:30 बजे करीब सोहन सिंह अपने पुराने मकान के कोठे का सडन तोड़ रहा था। तभी अचानक पूरा सडन सोहन सिंह के ऊपर गिर गया ।जिसमें सोहनसिंह दब गया था ।पड़ोस और परिवार के लोगों ने सडन का मलबा हटा कर सोहनसिंह को बाहर निकाले ,सोहन सिंह हाथ पैर सिर में चोट लगने घायल हो गया था। जिसे उसके परिवार वालों ने जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया।