पैसों की भारी तंगी में फंसी कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला सबसे बड़ा हमला, पढ़िए क्या कहा खरगे, सोनिया, राहुल ने

0

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। खरगे ने कहा कि भाजपा ने गलत तरीके से चंदा लेकर अपनी झोली भर ली और कांग्रेस के खाते फ्रीज करवा दिए। अब कांग्रेस के सामने चुनाव लड़ने का संकट पैदा हो गया है।

कांग्रेस बोली- हमारे पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं, यह कैसा लोकतंत्र है

  • कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी के अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। हमारे पास प्रचार के पैसे नहीं हैं। हमें सीताराम केसरी जी के समय के फंड को लेकर नोटिस दिए जा रहे हैं।
  • कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि कांग्रेस के बैंक खातों पर हमला, लोकतंत्र पर हमला है। विज्ञापन के लिए पैसा नहीं हैं।
  • खरगे ने कहा कि सत्ताधारी दल खतरनाक खेल खेल रहा है। भाजपा के विज्ञापन सब तरफ हैं। पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। चुनावी बॉन्ड को लेकर जो कुछ हुआ, वो सबके सामने है। इससे देश का नाम दुनिया में बदनाम हुआ है।
  • राहुल गांधी ने कहा कि हमारे नेता यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। हम चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। हमारे सभा ख़ाता फ़्रीज़ कर दिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here