राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान

0

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जहां एक ओर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और विभिन्न सामाजिक संगठन एक्टिव हो गए हैं तो वहीं उन्होंने इस चुनाव में अपनी अपनी लाल ठोक कर प्रत्याशी मैदान में उतारने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा ने भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों में से 15 सीटों पर अपने प्रत्याशी के नाम घोषित कर दिए है। तो वहीं उन्होंने इंजीनियर भुवन सिंह कोर्राम को बालाघाट सिवनी लोकसभा का योग्य प्रत्याशी बताते हुए अपना समर्थन भी दिया है। जिसकी तमाम जानकारी गुरुवार को नगर के जय स्तंभ चौक स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर सामुदायिक भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती सहित अन्य पदाधिकारी ने दी। आयोजित इस पत्रकार वार्ता में समस्त पदाधिकारी ने एक स्वर में देश व प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए अपना मकसद भारतीय जनता पार्टी को इस चुनाव में हारना और दलित पिछड़े शोषित व आदिवासी वर्ग सहित मूल निवासियों को उनके हक अधिकार दिलाने के साथ-साथ संविधान की रक्षा करना बताया है।आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मध्य प्रदेश सर्व आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी इंजीनियर भुवन सिंह कोर्राम, छत्तीसगढ़ पूर्व राज्य मंत्री एविलाल रात्रे, राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी हाजी शोएब खान सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संविधान राष्ट्र और इंसानियत तीनों खतरे में है
आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती ने बताया कि बालाघाट से उनका व्यक्तिगत नाता रहा है कई आंदोलन में वे शामिल हुए हैं उन्होंने बताया कि हम किसी का विरोध नहीं करते। संविधान के मुताबिक यह देश सभी का है और सभी का रहेगा। लेकिन 2014 में जब से मोदी सरकार आई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तब से भारत राष्ट्र इंसानियत और संविधान को खतरा बन गया है। ये ईवीएम के माध्यम से फर्जी तरीके से सरकार बनाई गई है वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी जो 300 -400 पार की बात कर रही है वह ईवीएम के भरोसे कर रही है। आदिवासी समाज के व्यक्ति पर पेशाब किया जा रहा है, देश में हिंदू राष्ट्र के नाम से नफरत फैलाई जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड सहित अन्य माध्यम से भ्रष्टाचार घोटाले किए जा रहे हैं। जय श्री राम का नारा देकर बहू बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। बिलकिस बानो का बलात्कार कर उनके परिवार की हत्या की जाती है और बलात्कारियों को फूल मलाई पहनकर बलात्कारियो का सम्मान किया जा रहा है ।मणिपुर में आदिवासी महिलाओं को नग्न घुमाया जा रहा है यह सब इसके प्रमाण है ।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा को देशभर की करीब 100 छोटी पार्टियों और विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन दिया है हम पूरे देश में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे वही मध्य प्रदेश में भी सभी सीटों पर राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा द्वारा चुनाव लड़ा जाएगा ।

जो देगा रोजगार ,उसकी बनेगी सरकार
श्री भारती ने आगे बताया कि व्यक्ति की न्यूनतम आय 30 हजार रु होनी चाहिए, वही अधिकतम आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अंबानी के लड़के की प्री वेडिंग में 75 करोड रुपए खर्च कर एक नाचने वाली को बुलाया जाता है वहां पर ईडी, आईडी, सीआईडी सहित विभिन्न संस्थाएं कोई पूछताछ नहीं करती लेकिन अन्य लोगों को डरा धमकाकर तरह-तरह के प्रलोभन देकर अपनी पार्टी में शामिल किया जा रहा है। कभी किसानों के खिलाफ काला कानून बनाकर किसानों को परेशान करने का काम किया जाता है। तो कभी सी ए ए, एनआरसी लाकर मूल निवासियों को प्रताड़ित करने का काम यहा सरकार कर रही है। हम इसका लगातार विरोध करते रहेंगे। हमारी मांग है कि जो रोजगार देगा सरकार उसी की बनेगी।उन्होंने बताया कि देश में करोड़ से अधिक आदिवासी लोगों के पक्के मकान नहीं है और ये लोग शौचालय बनाने की बात करते हैं। बीजेपी पार्टी सबसे ज्यादा भ्रष्ट पार्टी है। जनता को बीजेपी की खिलाफ लड़ाई लड़ने में आगे आना चाहिए ।

हिंदू राष्ट्र के नाम से फैलाई जा रही है नफरत
उन्होंने आगे बताया कि संविधान राष्ट्र और इंसानियत तीनों खतरे में आ चुकी है हिंदू राष्ट्र के नाम से लगातार नफरत फैलाई जा रही है जबकि यह देश मूलनिवासियों का देश है यहां हिंदू मुसलमान नहीं चलेगा और यह देश संविधान के अनुसार ही चलेगा। बालाघाट सिवनी लोकसभा सीट से इंजीनियर भुवन सिंह कोर्राम एक योग्य प्रत्याशी है हमने उन्हें अपना समर्थन दिया है इसमें केवल आदिवासी समाज के लोग ही नहीं बल्कि सर्व समाज के लोग वोट करेंगे। हमारे पास जानता है और संविधान है। यह हिंदू राष्ट्र नहीं जो लोग हिंदू राष्ट्र का नारा दे रहे हैं। यह हिंदू राष्ट्रवाद नहीं बल्कि हिंदू कास्टवाद है। हिंदू राष्ट्र बनने पर हिंदू ही हिंदू का विरोध करने लगेगा ।नेपाल में भी पहले हिंदू राष्ट्र बना था वहां हिंदू ही हिंदू के खिलाफ लड़ रहे थे जिसके चलते उन्होंने हिंदू राष्ट्र से अपने आप को अलग कर लिया। हमारा मकसद भारतीय जनता पार्टी को हराना है। इसके लिए हमें जो भी कुर्बानी देनी पड़े हम देने तैयार हैं।

लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए – भुवन
वही आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रत्याशी इंजीनियर भुवन सिंह कोर्राम ने बताया कि देश आदिवासी दलित वंचित मूल निवासियों का है और उन्हीं लोगों को परेशान करने का काम किया जा रहा है। जिनको परेशानी से मुक्ति दिलाना ही हमारा मकसद है। हम संसद में ऐसे लोगों को पहुंचना है जो संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ सके आदिवासी दलित वंचित मूल निवासी वर्ग के संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है कुछ वर्षों से लगातार इनके ऊपर अत्याचार शोषण हो रहे हैं। हमारा मकसद लोगों को उनके संवैधानिक और मौलिक अधिकार दिलाना है। हमारा मानना है कि लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here