Air Indore News: दक्षिण भारत को इंदौर से जोड़ेगी इंडिगो, कोच्चि के लिए शुरू होगी कनेक्टिंग फ्लाइट

0

निजी उड़ान कंपनी इंडिगो ने इंदौर को दक्षिण भारत के प्रमुख राज्य केरल से जोड़ने का निर्णय लिया है। जल्द ही इंदौर से एक कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू होगी। जो चेन्न्ई से होती हुई कोच्चि के लिए जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी दक्षिण भारत के लिए सिर्फ बेंगलुरू और चेन्न्ई के लिए सीधी फ्लाइट मौजूद है। इसके अलावा केरल जाने के लिए यात्रियों को पहले मुंबई, चेन्न्ई या बेंगलुरू जाकर वहां से दूसरी फ्लाइट पकड़ जाना पड़ता है। इसीलिए यात्रियों की सुविधा के लिए कंपनी यह नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है। जिसमें विमान यहां से निकल कर पहले चेेन्न्ई जाएगा। वहां पर 40 मिनट रुकने के बाद विमान कोच्चि के लिए उड़ान भरेगा। वापसी भी इसी तरह से होगी। संभवत: अगले महीने से कंपनी यह उड़ान शुरू कर देगी। इस फ्लाइट को यात्रियों का बेहतर प्रतिसाद मिलने के बाद इसे सीधे कोच्चि के लिए कर दिया जाएगा।

दुबई और गोवा फ्लाइट भी चलती थी ऐसे

एक्सपर्ट के अनुसार एयरलाइंस किसी नए शहर के लिए जब फ्लाइट शुरू करती है तो सीधे उस शहर के लिए शुरू करने के बजाय उसे कनेक्टिंग कर लेती है। जिससे दो शहरों का पैसेंजर लोड मिल जाता है। इंदौर से दुबई के लिए शुरू की गई सीधी उड़ान भी ऐसे ही शुरू की गई थी। यह विमान दिल्ली से आकर मुंबई जाता था। वापसी में भी इसका यही रूट होता था। वहीं कुछ साल पहले गोवा के लिए भी सीधी उड़ान नहीं थी। जेट एयरवेज का विमान मुंबई जाकर वहां 30 मिनट रुकता था और फिर गोवा जाता था। बाद में ज्यादा ट्रैफिक मिलने पर गोवा के लिए सीधी उड़ान शुरू कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here