Akshay Kumar की मां अस्पताल में भर्ती, UK से शूटिंग छोड़ मुंबई लौटा अभिनेता

0

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मां अरुण भाटिया की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिस समय मां को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उस समय Akshay Kumar यूके में थे जहां उनकी अगली फिल्म ‘Cinderella’ की शूटिंग चल रही है। अक्षय कुमार ने तत्काल शूटिंग रद्द की और मुंबई लौट आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 53 वर्षीय Akshay Kumar की मां हीरानंदानी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं। हालांकि अभिनेता की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Akshay Kumar की मां कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। Akshay Kumar का अपनी मां से बेहद जुड़ाव है और यही कारण है कि बीमारी की हालत वे मां से दूर नहीं रह सके। अचानक शूटिंग छोड़कर मुंबई रवाना होते समय Akshay Kumar ने अपने निर्माताओं से फिल्म के उन दृश्यों की शूटिंग जारी रखने के लिए कहा है जिनमें उनकी उपस्थिति की आवश्यकता नहीं है। Akshay Kumar के अन्य प्रोजेक्ट भी जारी रहेंगे। उनका हमेशा से मानना ​​रहा है कि व्यक्तिगत चुनौतियों के बावजूद काम चलते रहना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here