AxisMyIndia ने बंगाल का एग्जिट पोल क्यों नहीं जारी किया, चुनाव विश्लेषक ने कहा- 60–70% वोटर बोले ही नहीं

0

एग्जिट पोल की दुनिया में एक्सिस माय इंडिया ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। उसके कुछ चौंकाने वाली गलत भविष्यवाणियों को छोड़ दें तो ज्यादातर अनुमान नतीजों के बेहद करीब रहे हैं। लेकिन, पश्चिम बंगाल के लिए इसके सबसे बड़े सेफोलॉजिस्ट ने कोई भी भविष्यवाणी करने से हाथ खड़े कर लिए हैं। इसकी वजह ये है कि पश्चिम बंगाल में ज्यादातर मतदाताओं ने सवालों पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली।

एक्सिस माय इंडिया ने बुधवार को ही केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभाओं के लिए एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए। लेकिन, पश्चिम बंगाल के लिए उसके अनुमान देखने के लिए लोग इंतजार ही करते रह गए। अब इसके चीफ और जाने-माने सेफोलॉजिस्ट प्रदीप गुप्ता ने कहा है कि उनकी संस्था पश्चिम बंगाल के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े जारी नहीं करेगी।बंगाल में ज्यादातर वोटर बोलने के लिए राजी नहीं

प्रदीप गुप्ता ने एनडीटीवी से कहा है कि पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल के आंकड़े नहीं जारी करने का फैसला, सैंपल की विश्वसनीयता को लेकर लिया गया है। उनके अनुसार उनकी संस्था लोगों से सीधे बातचीत पर भरोसा करती है, लेकिन मतदाताओं ने इससे बहुत ही ज्यादा परहेज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here