Ayushman Card e-KYC: बंद हो जाएगा आयुष्मान कार्ड से 5 लाख का इलाज, सरकार ने बताया करा लें अपडेट, जानें ऑनलाइन तरीका

0

Ayushman Card Details: अगर आप सिर्फ आयुष्मान कार्ड बनवाकर निश्चिंत हैं, तो यह आपकी गलती हो सकती है। दरअसल नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी गई है कि आयुष्मान कार्ड के साथ मिलने वाले 5 लाख के मुफ्त इलाज का लाभ उठाने के लिए e-KYC का पूरा होना जरूरी है। अगर आपने आधार कार्ड में डिटेल्स अपटेड की हैं या कोई जानकारी आपके आधार और आयुष्मान कार्ड में मेल नहीं खाती, तो उसे अपडेट कर e-KYC करना जरूरी है। इस काम को आप अपने फोन पर आयुष्मान ऐप से ही कर सकते हैंAyushman App eKYC: आयुष्मान भारत योजना देश के करोड़ों परिवारों के लिए सुरक्षा कवच की तरह है, जो इलाज के लिए 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की गारंटी देती है। हालांकि कई बार लोग छोटी-छोटी लापरवाही की वजह से आयुष्मान कार्ड होते हुए भी इस योजना का फायदा नहीं ले पाते। दरअसल अगर आप अपने आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि या लिंग जैसी किसी जानकारी को बदलते हैं, तो उसे आयुष्मान कार्ड में भी अपडेट कराना जरूरी होता है।

आप अगर ऐसा नहीं करते और आधार के साथ आयुष्मान कार्ड की जानकारी मेल नहीं खाती, तो आपको 5 लाख के मुफ्त इलाज का फायदा नहीं मिलेगा। ऐसे में जरूरी है कि आप आयुष्मान ऐप में e-KYC प्रोसेस पूरा कर लें। यह काम घर बैठे ही फोन पर हो सकता हैअगर आपने आधार कार्ड में कोई सुधार किया है जैसे कि नाम, जन्मतिथि या लिंग आदि। ऐसे में आयुष्मान कार्ड में भी e-KYC के जरिए डिटेल्स उपलब्ध कराना जरूरी होता है।

अगर आपके आयुष्मान कार्ड में मौजूद फोटो धुंधली है, तो आपको आयुष्मान ऐप से अपनी फोटो अपडेट करना जरूरी होता है।

अगर आपका आयुष्मान कार्ड बहुत पहले बना था और उसमें e-KYC अधूरा था, या सिस्टम में स्टेटस अपडेट नहीं दिखा रहा है, तो कार्ड को एक्टिव रखने के लिए फिर से e-KYC करना जरूरी होता है।

अगर आप आयुष्मान कार्ड में कोई जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, तो भी e-KYC करना जरूरी हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here