Jay Bhanushali Cheers For Mahhi Vij: ‘बिग बॉस 20’ में माही विज ने कदम रखा है। वहीं जय भानुशाली सोशल मीडिया पर उनका हौसला बढ़ाते नजर आए। माही विज के सपोर्ट में जय भानुशाली ने पोस्ट शेयर की है।Jay Bhanushali Cheers For Mahhi Vij: सलमान खान का धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 20’ का आगाज हो चुका है। बीते दिन ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर हुआ था, जिसमें इंडस्ट्री के कई नामी सितारों ने कदम रखा। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज भी ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बनीं। उन्होंने आते ही घर में अपना हुक्म चलाना शुरू कर दिया। वहीं माही विज को ‘बिग बॉस 20’ में देख अब जय भानुशाली (Jay Bhanushali) भी उनका हौसला बढ़ाते नजर आए। जय भानुशाली ने माही विज के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। जय भानुशाली ने अपनी पोस्ट में माही विज को ‘डॉन’ बताया, साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दीं।माही विज (Mahhi Vij) को लेकर जय भानुशाली (Jay Bhanushali) की ये पोस्ट सुर्खियों में आ गई है। जय भानुशाली ने माही विज की एंट्री का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया और लिखा, “डॉन अब घर में है। ढेर सारी शुभकामनाएं और धूम मचा दो तारा की मम्मा।” बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब जय भानुशाली तलाक के बाद भी माही विज को सपोर्ट करते दिखाई दिये। ‘सहर होने को है’ में माही विज की एंट्री पर भी जय भानुशाली ने एक्ट्रेस का खूब समर्थन किया था। जय भानुशाली भी रह चुके हैं ‘बिग बॉस’ का हिस्सा
बता दें कि टीवी एक्टर जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ‘बिग बॉस 15’ का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि शो में उनकी परफॉर्मेंस ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। जय भानुशाली कुछ ही हफ्तों में ‘बिग बॉस 15’ से बाहर हो गए थे। दूसरी ओर माही विज की बात करें तो उन्होंने पहले दिन ही कंटेस्टेंट्स को इशारे पर नचाना शुरू कर दिया है। उन्हें देख लोगों ने ये तक कह दिया कि जो चीज माही ने एक दिन में कर दी, वो जय भानुशाली पूरे सीजन में नहीं कर पाए थे।










































