Bigg Boss 20: किसके हाथ लगेगी शो की ट्रॉफी? Grand Finale की तारीख का हुआ खुलासाBigg Boss 20 Grand Finale: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का विनर कौन होगा? ये सवाल फैंस के मन में बना हुआ है और अब इसी बीच बिग बॉस 20 के ग्रैंड फिनाले की तारीख का हिंट मिल गया है।Bigg Boss 20 Grand Finale Trophy: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को शुरू हुए 7 हफ्ते हो गए हैं। इन 7 हफ्तों में कंटेस्टेंट्स शो में पूरी तरह सेट हो गए हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी गेम खेलने में लगे हैं तो कुछ दोस्ती निभा रहे हैं। इन सबके बीच, शो में रिश्ते लगातार बदल रहे हैं, जिसका जिक्र हर वीकेंड का वार पर होस्ट सलमान खान करते हैं और इस बार रोहित शेट्टी भी करते हुए नजर आए। इस पूरे गेम में कंटेस्टेंट्स की नजर ट्रॉफी पर हैं। दर्शक ये जानना चाहते हैं कि ग्रैंड फिनाले होना कब है और कौन इस बार शो की ट्रॉफी लेकर जाएगा? इस सवाल का जवाब रोहित शेट्टी ने हिंट के जरिए दिया हैकब आएगा बिग बॉस 20 का ग्रैंड फिनाले
बिग बॉस 20 के हाल ही में हुए वीकेंड का वार को सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्ट किया। रोहित को शो में दर्शकों ने काफी पसंद किया। शो में रोहित ने तमाम मुद्दों को बिंदास अंदाज में उठाया और एक-एक करके सबकी गेम क्लियर की। इसी मौके पर रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स को ग्रैंड फिनाले का हिंट दिया और बता दिया कि शो का विनर कब अनाउंस होने वाला है। शो में रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स को बताया कि उन लोगों ने गेम का आधा पड़ाव पार कर लिया है। गेम के 7 हफ्ते पूरे हो गए हैं और अब आधा गेम बाकी है। 8 हफ्तों के बाद शो का विनर मिल जाएगा। रोहित ने शो में बताया कि आठ हफ्तों के बाद बिग बॉस 20 का फिनाले होने वाला है। रोहित की इस बात से अंदाजा लगाया गया है कि शो का फिनाले 20 दिसंबर को होने वाला है।कौन होगा विनर?
बिग बॉस 20 के फिनाले की डेट सामने आने के बाद अब फैंस सवाल कर रहे हैं कि इस बार का विनर कौन होगा? शो में छह कंटेस्टेंट्स के एविक्शन हो चुका है, जिसमें रोहेद खान, ईशा रिखी, रीति तिवारी, अमन गांधी और मैरी कॉम हैं। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल भी शो से बाहर हो गए हैं और अब शो में 12 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। सोशल मीडिया पर काजी तौकीर, माही विज, स्काउट ओपी और यंग डीएसए को फैंस का फुल सपोर्ट मिल रहा है। गुल्लू यानी कुशल तंवर का गेम भी फैंस को पसंद आ रहा है। दावा है कि गुल्लू की एंट्री टॉप 5 में जरूर होंगी। हालांकि, देखना होगा कि शो का विनर कौन बनता? कौन सा कंटेस्टेंट ट्रॉफी के साथ बिग बॉस के घर से बाहर आता है।










































