Bigg Boss 20 These Nine Contestants Nominated This Week: सलमान खान के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते 9 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी है। इसमें काजी तौकीर से लेकर उदिति सिंह तक शामिल हैBigg Boss 20 These Nine Contestants Nominated This Week: सलमान खान के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 20’ ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। ‘बिग बॉस 20’ अपने हर एपिसोड के साथ लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। ‘बिग बॉस 20’ में बीते सप्ताह दो लोग नॉमिनेटेड थे, जिसमें ईंशा रिखी और यंग डीएसए शामिल थे। वहीं बीते दिन वीकेंड का वार पर ईशा रिखी को ‘बिग बॉस 20’ छोड़कर जाना पड़ा। लेकिन अब इस सप्ताह की नॉमिनेशन लिस्ट भी सामने आ चुकी है। इस सप्ताह घर के करीब 9 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है। इस लिस्ट में काजी तौकीर से लेकर उदिति सिंह का नाम शामिल है। ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) पहली बार नॉमिनेशन के दायरे में आए हैं। शो में नॉमिनेशन की प्रक्रिया इस बार जोड़ियों में हुई। दरअसल, जोड़ियों को साथ में कॉन्फ्रेंस में जाना था और आपस में तय करना था कि कौन नॉमिनेट होगा और कौन सुरक्षित होगा। जोड़ियों को 10 मिनट में तय करना था कि कौन नॉमिनेट होगा, लेकिन 10 मिनट में अगर जोड़ी तय नहीं कर पाती है तो दोनों ही कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो जाएंगेजहां पहले रीति तिवारी और आम्रपाली जोड़ी में जाते हैं, लेकिन दोनों में आपसी सहमति नहीं बन पाती है। ऐसे में दोनों नॉमिनेट हो जाते हैं। वहीं माही और अरिश्फा में से माही खुद को नॉमिनेट करती हैं। आसिफ और स्काउट ओपी में से आसिफ जहां सुरक्षित होते हैं तो वहीं स्काउट ओपी पर नॉमिनेशन की तलवार गिरती है। अमन और कनिका में आपसी सहमति नहीं बन पाती है, जिससे दोनों ही नॉमिनेशन के जाल में फंसते हैं। वहीं दूसरी ओर काजी और उदिति व यंग डीएसए, लव गिल और मैरी कॉम में भी आपसी सहमति नहीं बनती है, जिससे पांचों नॉमिनेट हो जाते हैं।ऐसे में ‘बिग बॉस 20’ में इस बार आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, माही विज, स्काउट ओपी, अमन गांधी, कनिका मान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, यंग डीएसए, लव गिल और मैरी कॉम घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि किस कंटेस्टेंट को इस हफ्ते घर से अपना सामान बांधकर जाना पड़ेगा






































