BSNL ने लॉन्च किया 259 रुपये का सस्ता प्लान, यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट और फ्री OTT का मजा

0

इस प्लान में ग्राहकों को तेज इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। खास बात यह है कि यह प्लान ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए लाया गया है। कंपनी ने इसे BharatNet फाइबर के तहत पेश किया है।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल हमेशा से ही अपने यूजर्स के लिए सस्ते और किफायती प्लान्स ऑफर करती रही है। अब एक बार फिर से कंपनी यूजर्स के लिए सस्ता रिचार्ज प्लान लेकर आ चुकी है। BSNL की तरफ से ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए सिर्फ 259 रुपये का सस्ता प्लान लॉन्च किया है। इस सस्ते प्लान में ग्राहकों को अच्छे खासे ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

इस प्लान में ग्राहकों को तेज इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। खास बात यह है कि यह प्लान ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए लाया गया है। कंपनी ने इसे BharatNet फाइबर के तहत पेश किया है।

259 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?

BSNL के इस प्लान की कीमत 259 रुपये प्रति महीने रखी गई है। इसमें ग्राहकों को 25Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा। यानी घर में कई लोग आराम से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा इस प्लान में पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। कंपनी ग्राहकों को फ्री इंस्टॉलेशन और मॉडम भी दे रही है। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ Waves OTT ऐप का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। कम कीमत में इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा चाहने वाले ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

दिवाली ऑफर में 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

BSNL ने दिवाली के मौके पर अपने मोबाइल ग्राहकों को भी खास तोहफा दिया है। कंपनी के 2,799 रुपये वाले सालाना रिचार्ज प्लान पर 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है। इस प्लान में पहले 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, लेकिन ऑफर के बाद ग्राहकों को कुल 395 दिनों तक प्लान का फायदा मिलेगा। इसमें पूरे देश में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है।

डेटा की बात करें तो ग्राहकों को रोजाना 3GB हाई स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके साथ हर दिन 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद लंबे समय तक कॉलिंग, इंटरनेट और SMS की सुविधा मिलती रहेगी।

2,449 रुपये वाले प्लान पर भी बढ़ी वैलिडिटी

BSNL ने अपने 2,449 रुपये वाले सालाना रिचार्ज प्लान में भी ग्राहकों को राहत दी है। कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी 15 दिन बढ़ा दी है। इस प्लान में ग्राहकों को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा दिया जाता है। इस तरह ग्राहकों को पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 730GB डेटा मिलता है। प्लान में हर दिन 100 फ्री SMS भी दिए जाते हैं। वैलिडिटी बढ़ने के बाद ग्राहकों को पहले के मुकाबले 15 दिन ज्यादा सेवा मिलेगी।

रिचार्ज के साथ मिलेगा इंश्योरेंस

BSNL के 2,449 रुपये वाले प्लान की एक और खास बात है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को 1 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा 10,000 रुपये का साइबर इंश्योरेंस कवर भी मिलता है। यानी इस प्लान में कॉलिंग, इंटरनेट और SMS के साथ इंश्योरेंस का फायदा भी दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here