Waterless Car Wash Technology: क्या कोई गाड़ी बिना पानी के धुल सकती है? यही सवाल पुणे के नितिन के सामने भी खड़ा था, जब पानी की किल्लत की वजह से उनके ऑटोमोबाइल कारोबार पर मार पड़ने लगी थी। इसके बाद उन्होंने 2 साल की कड़ी मेहनत और 600 फॉर्मुलों की टेस्टिंग के बाद वो तकनीक खोज निकाली जो गाड़ियों को बिना पानी के भी चमका सकती है।Plant Based Carwash Tech: एक गाड़ी की धुलाई में औसतन 25 लीटर पानी खर्च होता है। उन इलाकों के लिए यह बड़ी समस्या है, जहां पहले से जल संकट हो। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए पुणे के नितिन ने गाड़ी साफ करने का एक ऐसा तरीका खोजने की जिम्मेदारी ली जिसमें पानी बिल्कुल खर्च न होता हो। इसके लिए नितिन दो साल तक कड़ी रिसर्च करते रहे। लगभग 600 असफल परीक्षणों के बाद वे Go Waterless तैयार कर सके, जिसकी मदद से गाड़ी को बिना पानी इस्तेमाल किए ठीक वैसे ही साफ किया जा सकता है, जैसे कि वे पानी से साफ होती हैं।
नितिन ने इसके लिए जो तकनीक ईजाद की, उसकी खासियत है कि वह पूरी तरह से प्राकृतिक है। इस नेचुरल फॉर्मुले की मात्र 100ML मात्रा से एक पूरी गाड़ी को चमकाया जा सकता है।नितिन का परिवार ऑटोमोबाइल बिजनेस से जुड़ा रहा है। हर साल गर्मियों के मौसम में पानी का स्तर गिरने से बोरवेल सूख जाते थे, जिसकी वजह से सर्विसिंग के लिए आने वाली गाड़िंयों को धोने का काम ठप पड़ जाता था।
कहने का मतलब है कि पानी की कमी का सीधा असर नितिन के फैमिली बिजनेस पर पड़ रहा था। इससे नितिन को समझ में आ गया कि जरूरत पानी के स्त्रोतों को ढूंढने की नहीं













































