Chauhaan के मेकर्स पर भड़के जीशान अय्यूब, अजय देवगन की फिल्‍म से हटवाई आवाज, कहा- गलत मंशा से इस्तेमाल हुआ

0

हाल ही जब अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर रिलीज हुआ था, तो यह कई कारणों से विवादों में आ गया था। इसके वॉइसओवर को लेकर भी विवाद हुआ था, जिसे एक्टर मोहम्मद जीशान अय्यूब ने किया था। हालांकि, मेकर्स ने उसे बाद में हटा दिया यहां तक कि एक डायलॉग पर भी आपत्ति जताई गई थी। फिल्म पर इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से दिखाने का आरोप लगा। अब जीशान अय्यूब ने ‘चौहान’ के टीजर के लिए वॉइसओवर करने और उसे हटवाने पर रिएक्ट किया है। साथ ही मेकर्स पर धोखा देने का भी आरोप लगाया है।

‘चौहान’ के टीजर में कथित तौर पर कश्मीर के ‘पत्थरबाज पठानों’ को निशाना बनाया गया, जिससे न सिर्फ कश्मीरी समुदाय बल्कि क्षत्रिय परिषद ने भी इसकी आलोचना की। परिषद ने अपने मशहूर सरनेम के राजनीतिकरण से खुद को अलग कर लिया। जीशान अय्यूब का वॉइसओवर हटा दिया गया। इंटरनेट पर कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि सिर्फ देवगन ही नहीं, बल्कि मोहम्मद जीशान अय्यूब ने भी फिल्म के लिए अपनी आवाज क्यों दी। हालांकि, अब जीशान अय्यूब ने साफ किया है कि टीजर में उनकी आवाज क्यों इस्तेमाल की गई थी और मेकर्स ने फिर इसे कैसे और क्यों हटा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here