Daler Mehndi पर विवादित बयान के बाद एक्शन में CM धामी, Mika Singh से की बातचीत

0

CM Dhami-Mika Singh: दलेर मेहंदी वाले विवाद में अब उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी की एंट्री हो चुकी है। इस पूरे मामले पर सीएम ने दलेर के छोटे भाई मिका सिंह से बातचीत की।CM Dhami-Mika Singh: मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड कॉन्सर्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल दलेर मेहंदी के साथ बहस करते नजर आए। इस दौरान मंत्री ने सिंगर पर शराब पीकर गाना गाने और लिपसिंक करने के आरोप लगाए थे। मामला बढ़ने के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने मंत्री के बयान पर नाराजगी जताई और दलेर मेहंदी का समर्थन किया। वहीं, अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले को लेकर सिंगर मीका सिंह से फोन पर बात की है। इसके बाद मीका सिंह ने मुख्यमंत्री से मंत्री सुबोध उनियाल को अपने बयान पर सफाई देने और दलेर मेहंदी से माफी मांगने के लिए कहने की अपील की है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Daler Mehndi के सपोर्ट में आए Mika Singh, बोले- उन्हें किसी ने शराब पीते देखा तो मैं गाना छोड़ दूंगा…)

सीएम पुष्कर सिंह धामी का पोस्ट

X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर कर उत्तराखंड राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, ‘आज प्रसिद्ध गायक श्री, मिका सिंह जी से फोन पर बातचीत की। दलेर मेहंदी जी से जुड़े विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी को आपसी संवाद और सौहार्द से दूर किया जाना चाहिए।देवभूमि उत्तराखंड ‘अतिथि देवो भवः’ की हमारी महान परंपरा का संवाहक है। यहां सभी कलाकारों का सदैव हृदय से स्वागत और सम्मान है।’मिका सिंह का पोस्ट

सीएम संग बातचीत के बाद मिका ने भी पोस्ट शेयर कर बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। उन्होंने दलेर भाई से जुड़े मामले पर मुझसे खुद फोन करके बात की। मैं उनके इस कदम की दिल से सराहना करता हूं। मैं धामी साहब को अच्छी तरह जानता हूं। वह बहुत ही विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। मेरी उनसे बस इतनी-सी गुजारिश है कि वह सुबोध उनियाल जी से एक छोटा-सा वीडियो बनाकर अपने बयान पर सफाई देने और दलेर भाई से माफी मांगने को कहें। उन्होंने कहा था कि दलेर भाई परफॉर्मेंस के दौरान नशे में थे। मेरा मानना है कि कभी-कभी गलतफहमियां हो जाती हैं, लेकिन उन्हें अच्छे तरीके से दूर भी किया जा सकता है। मुझे उम्मीद है कि इस छोटे-से कदम से यह मामला खत्म हो जाएगा और दलेर भाई के सम्मान और छवि को ठेस नहीं पहुंचेगी।

मुझे धामी साहब की समझ और उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here