Delhi: साकेत मॉल में सबसे पहले बिका iPhone 18 Pro सीरीज का ये मॉडल, रात से लाइन में लगा था शख्स

0

आज यानी 18 सितंबर से Apple की नई iPhone 18 Pro सीरीज की सेल शुरू हो गई है। नई आईफोन सीरीज को लेकर फैंस और ग्राहकों को जबरदस्त दीवानगी देखी जा रही है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत देशभर के सभी Apple Store के बाहर रात से ही फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों के बीच में इस बात को लेकर होड़ थी कि कौन सबसे पहले नया आईफोन खरीदेगा।

आपको बता दें कि Apple की तरफ से iPhone 18 Pro सीरीज को 9 सितंबर को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में कंपनी ने दो नए आईफोन्स और एक फोल्डेबल आईफोन लॉन्च किया है। इस बीच दिल्ली के साकेत नगर में मौजूद Apple Store से पहला आईफोन 18 प्रो खरीदने वाले शख्स का वीडियो भी सामने आया जिसने iPhone 18 Pro Max को खरीदा।एप्पल ने कई शहरों में खोले स्टोर्स

बता दें कि Apple के भारत में मौजूद स्टोर्स से ग्राहक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीद सकते हैं। एप्पल ने भारत के कई शहरों में अपने स्टोर्स खोले हुए हैं। ये स्टोर्स नई दिल्ली के साकेत, नोएडा, मुंबई के BKC और बोरीवली, पुणे के कोरेगांव पार्क और बेंगलुरु के हेब्बाल में स्थित हैं।सुबह से ही Apple Store पर नए iPhone को देखने और खरीदने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। युवाओं के साथ-साथ कई ऐसे लोग भी स्टोर पर नजर आए, जो पुराने iPhone से नए मॉडल में अपग्रेड करने पहुंचे हैं।

इस वेरिएंट को लेकर जमकर चर्चा

लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 18 Pro Max को लेकर है। ग्राहक फोन का डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और नए फीचर्स को करीब से देख रहे हैं। स्टोर में मौजूद ग्राहकों से जब हमने बात की तो कई लोगों ने कहा कि Apple के नए मॉडल में मिलने वाले अपग्रेड और खासकर कैमरा और परफॉर्मेंस को लेकर उनकी दिलचस्पी है।

वहीं कुछ ग्राहक ऐसे भी हैं जो नया फोन खरीदने से पहले इसकी कीमत और पुराने मॉडल के मुकाबले मिलने वाले बदलावों को समझना चाहते हैं। अब आने वाले दिनों में यह देखना होगा कि iPhone 18 और iPhone 18 Pro Max ग्राहकों के बीच कैसी प्रतिक्रिया हासिल करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here