iPhone खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Reliance Digital पर खास ऑफर उपलब्ध है। यहां पुराने फोन को एक्सचेंज करने और बैंक डिस्काउंट का फायदा लेकर iPhone 17 Pro और iPhone Air कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं।Reliance Digital पर iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की लिस्ट कीमत 1,22,990 रुपये है। इस पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू भी कीमत से घटाई जाएगी। कंपनी की ओर से बताई गई कैलकुलेशन में iPhone 15 Pro के बदले 55,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू शामिल है। इस तरह सभी ऑफर जोड़ने पर फोन की प्रभावी कीमत 54,990 रुपये हो जाती है।
हालांकि, यह समझना जरूरी है कि 54,990 रुपये हर ग्राहक को मिलने वाली फिक्स कीमत नहीं है। इसके लिए पुराने फोन की अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू मिलना जरूरी है। अगर आपका फोन पुराना है या उसकी कंडीशन अच्छी नहीं है, तो उसकी एक्सचेंज वैल्यू कम हो सकती है। ऐसे में आपको iPhone 17 Pro के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं।
iPhone 17 Pro Max भी कम कीमत में खरीदने का मौका
इस ऑफर में iPhone 17 Pro Max का 256GB मॉडल भी शामिल है। इसकी लिस्ट कीमत 1,34,990 रुपये है। इस पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू 55,000 रुपये तक हो सकती है। सभी लाभ मिलने पर इसकी प्रभावी कीमत 66,990 रुपये बताई गई है।iPhone Air पर भी मिल रहा है बड़ा ऑफर
Reliance Digital के इस ऑफर में iPhone Air का 256GB मॉडल भी शामिल है। इसकी लिस्ट कीमत 94,900 रुपये है। इस पर 22,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इसके अलावा, पुराने iPhone की एक्सचेंज वैल्यू और बैंक डिस्काउंट का फायदा भी दिया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर iPhone 14 को एक्सचेंज करने पर 20,000 रुपये तक की वैल्यू मिलने की गणना की गई है। सभी लाभ जोड़ने के बाद इसकी प्रभावी कीमत 49,990 रुपये हो सकती है।
कहां मिलेगा ऑफर और कैसे करें खरीदारी?
इस डील का फायदा उठाने के लिए ग्राहक Reliance Digital के स्टोर पर जा सकते हैं। वहां पुराने फोन की जांच के बाद उसकी एक्सचेंज वैल्यू बताई जाएगी। इसके बाद लागू बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस घटाकर फोन की अंतिम कीमत तय होगी। कुछ ग्राहकों के लिए 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। खरीदारी से पहले स्टोर पर जाकर स्टॉक, बैंक कार्ड की शर्तें और एक्सचेंज की वास्तविक कीमत जरूर पता कर लें।









































