IPO Update : 8 IPO में मौका, लेकिन सिर्फ 1 के GMP में दिखा दम, क्या खत्म हुआ क्रेज?

0

शेयर बाजार में इस महीने लगातार गिरावट के बाद अब IPO मार्केट में भी सुस्ती दिख रही है। फिलहाल, 8 मेनबोर्ड कंपनियों के इश्यूज सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं। लेकिन, GMP में दम सिर्फ एक के नजर आ रहा है।IPO Update: शेयर बाजार में सितंबर IPO के लिहाज से रिकॉर्ड महीना साबित हुआ। इस दौरान इस साल का सबसे बड़ा इश्यू NSE भी आया और इसके अलावा कुल करीब 40 हजार करोड़ रुपये कंपनियों ने बाजार से जुटाए। इस दौरान कई कंपनियों के इश्यूज ने निवेशकों को जबरदस्त लिस्टिंग गेन दिया, जिसकी झलक उनके GMP में पहले ही दिख गई। लेकिल, अब महीना खत्म होने के साथ ही नए इश्यू को लेकर निवेशकों का उत्साह हर कंपनी के लिए एक जैसा नहीं दिख रहा।

सिर्फ 1 आईपीओ दिखा रहा दम

28 सितंबर को सुबह 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 8 IPO में से Moneyview का GMP सबसे ज्यादा 38.24% है। इसके बाद Orient Cables का GMP 33.09%, SRIT India का 25.38% और German Green Steel का 20.14% है। हालांकि, तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। कई आईपीओ में GMP होने के बावजूद सब्सक्रिप्शन अभी 1 गुना से नीचे है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में दिख रहा प्रीमियम और निवेशकों की वास्तविक बोली, दोनों जगह एक जैसा उत्साह नजर नहीं आ रहा।

Moneyview का GMP सबसे ज्यादा

इस समय GMP के लिहाज से Moneyview सबसे आगे है। इसका GMP ₹13 है, जबकि आईपीओ प्राइस ₹34 है। इस हिसाब से ग्रे मार्केट में करीब 38.24% का प्रीमियम दिख रहा है। Moneyview का आईपीओ 28 सितंबर को बंद हो गया और इसे कुल 6.22 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।इसके बाद Orient Cables का नंबर आता है। इसका GMP ₹90 है, जो ₹272 के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 33.09% प्रीमियम है। कंपनी का इश्यू अब तक 3.88 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। SRIT India का GMP ₹33 यानी 25.38% है। लेकिन सब्सक्रिप्शन सिर्फ 0.25 गुना है। वहीं German Green Steel का GMP ₹28 यानी 20.14% है और इश्यू 2.89 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

29 सितंबर को बंद होंगे 4 IPO

28 सितंबर को उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक Shah Investor’s Home और SRIT India में 30 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है।

वहीं Acevector, Orient Cables, German Green Steel और Runwal Enterprises के आईपीओ 29 सितंबर को बंद होंगे।

Shah Investor’s Home का GMP ₹12 यानी 7.19% है, लेकिन सब्सक्रिप्शन अभी सिर्फ 0.04 गुना है। Acevector का GMP करीब ₹2 है और सब्सक्रिप्शन 0.36 गुना है। Runwal Enterprises का GMP ₹13.5 है, जो करीब 4.43% प्रीमियम के बराबर है। कंपनी का इश्यू अब तक 0.51 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

दो आईपीओ आज हो रहे बंद

A-One Steels का आईपीओ 28 सितंबर को बंद हो गया। इसका GMP ₹58 यानी 14.32% रहा और इश्यू 3.11 गुना सब्सक्राइब हुआ।

दूसरी ओर Moneyview का GMP सबसे ज्यादा 38.24% रहा और सब्सक्रिप्शन भी 6.22 गुना तक पहुंचा। इस तरह सब्सक्रिप्शन के आंकड़ों में Moneyview सबसे आगे रहा, जबकि Orient Cables भी 3.88 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ मजबूत मांग दिखाता है।

IPOGMPGMP %Subscription
Moneyview₹1338.24%6.22x
Orient Cables₹9033.09%3.88x
SRIT India₹3325.38%0.25x
German Green Steel₹2820.14%2.89x
A-One Steels₹5814.32%3.11x
Shah Investor’s Home₹127.19%0.04x
Runwal Enterprises₹13.54.43%0.51x
Acevector₹2—0.36x

GMP और Subscription की तस्वीर एक जैसी नहीं

मौजूदा आंकड़ों में सबसे दिलचस्प बात यह है कि हर ज्यादा GMP वाले आईपीओ में निवेशकों की बोली भी उतनी ही ज्यादा नहीं है। मिसाल के

के तौर पर SRIT India का GMP 25.38% है, लेकिन सब्सक्रिप्शन केवल 0.25 गुना है। वहीं Shah Investor’s Home का GMP 7.19% है, लेकिन सब्सक्रिप्शन सिर्फ 0.04 गुना है। इसके उलट Orient Cables में GMP 33.09% के साथ सब्सक्रिप्शन 3.88 गुना है। German Green Steel में भी GMP 20.14% और सब्सक्रिप्शन 2.89 गुना है। यानी फिलहाल आईपीओ बाजार में तस्वीर मिली-जुली है। कुछ इश्यू में ग्रे मार्केट प्रीमियम और सब्सक्रिप्शन दोनों मजबूत दिख रहे हैं, जबकि कुछ में GMP होने के बावजूद निवेशकों की बोली धीमी है।

डिस्क्लेमर: TIMESNOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here