नई दिल्ली: रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की तरफ से बड़ी खबर आई है। इसके चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) संजय कुमार जैन ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा सरकार ने मंजूर कर लिया है। वह 20.07.2026 को अपने पद से मुक्त हो जाएंगे।
इस्तीफा लिया गया?
रेलवे बोर्ड के गलियारों में ऐसी अफवाहें उड़ रही है कि संजय जैन से जबरन इस्तीफा लिया गया है। यह खबर पिछले महीने ही आई थी कि उन्हें कुछ ऐसा करने को कहा गया जो उन्हें स्वीकार्य नहीं था। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा देना उचित समझा। अब खबर आई कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।










































