अगर आप एक नया मैकबुक लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल इस समय आपके पास एप्पल के प्रीमियम MacBook Neo को बेहद सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। इस समय आप हैवी डिस्काउंट के साथ इस मैकबुक को खरीदकर घर ले जा सकते हैं। हाल ही में Apple ने भारत में कई MacBook और iPad मॉडल्स की कीमतें बढ़ाई थीं। इसके बावजूद Vijay Sales की Back to School Sale में MacBook Neo पर ऐसा ऑफर मिल रहा है, जिससे ग्राहक 13,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
ऑफर में कितनी मिलेगी बचत?
Apple ने MacBook Neo की कीमत 69,900 रुपये से बढ़ाकर 79,900 रुपये कर है। लेकिन Vijay Sales की सेल में यह लैपटॉप अभी भी 69,900 रुपये में उपलब्ध है। यानी ग्राहकों को सीधे 10,000 रुपये का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा, HDFC Bank Credit Card EMI से भुगतान करने पर 3,500 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस तरह MacBook Neo की प्रभावी कीमत घटकर 66,400 रुपये रह जाती है।
पहली बार Mac खरीदने वालों के लिए अच्छा विकल्प
MacBook Neo फिलहाल भारत में Apple का सबसे सस्ता लैपटॉप है। इसकी कीमत MacBook Air M5 के मुकाबले करीब 70,000 रुपये कम है। यही वजह है कि यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है, जो पहली बार Mac खरीदना चाहते हैं या Windows लैपटॉप से Apple के इकोसिस्टम में आना चाहते हैं।
MacBook Neo के फीचर्स
MacBook Neo में Apple का A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जो iPhone 16 Pro सीरीज में भी इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह रोजमर्रा के कामों में Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर वाले कुछ Windows लैपटॉप्स से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
लैपटॉप में 8GB Unified Memory के साथ 256GB और 512GB SSD स्टोरेज का विकल्प मिलता है। इसके अलावा इसमें 13 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले, 1080p FaceTime HD कैमरा, Magic Keyboard, Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर्स, Wi-Fi 6E और Bluetooth 6 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, 512GB स्टोरेज वाले मॉडल में Touch ID का भी सपोर्ट मिलता है।
बड़ी बैटरी का मिलेगा सपोर्ट
MacBook Neo में 36.5Wh की बैटरी दी गई है, जिसे 20W USB Type-C चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, यह लैपटॉप एक बार फुल चार्ज होने पर 11 घंटे तक वेब ब्राउजिंग और 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का बैकअप देता है। इसका वजन सिर्फ 1.23 किलोग्राम है, जिससे इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है।













































