जेनेवा: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान और मुस्लिम देशों के संगठन OIC को जमकर धोया है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 62वें सत्र में भारत ने जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के आरोपों और जिक्र को पूरी तरह से खारिज कर दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी अनुपमा सिंह साफ कर दिया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा।
सिंह ने कहा कि पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन की ओर से की गई टिप्पणियों पर भारत को अपने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। हम पाकिस्तान के बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं। उन्होंने ओआईसी की ओर से जम्मू-कश्मीर के बारे में की गई बातों को भी पूरी तरह खारिज किया।









































