Raakh ट्रेलर: रोंगटे खड़े कर देगी अली फजल, सोनाली बेंद्रे और राकेश बेदी की सीरीज, जानिए OTT रिलीज डेट

0

अली फजल, सोनाली बेंद्रे और राकेश बेदी जैसे दिग्‍गजों से सजी नई वेब सीरीज ‘राख’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक ‘प्राइम ऑरिजिनल’ इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है, जो अपने ढाई मिनट के ट्रेलर में रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी की झलक दिखाती है। कहानी 1970 के दशक के दिल्‍ली की है, जहां दो बच्‍चे रेडियो कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए निकले थे, लेकिन अचानक लापता हो जाते हैं। पता चलता है कि उन्‍हें किडनैप किया गया है। जांच की जिम्‍मेदारी एक ईमानदार पुलिस अफसर जयप्रकाश के कंधों पर है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती है एक ऐसे चौंकाने वाले जुर्म का खुलासा होता है, जो देशभर के भरोसे को तोड़ देता है।

मेकर्स का कहना है कि यह एक काल्पनिक कहानी पर बनी सीरीज है। लेकिन डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रोसित रॉय की यह सीरीज कुख्‍यात बिल्‍ला-रंगा केस से प्रेरित नजर आती है। अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत इस सीरीज के राइटर, को-डायरेक्‍टर और को-प्रोड्यूसर है। ट्रेलर में हमें एक ऐसे बेरहम और खौफनाक जुर्म की झलक दिखाई गई है, जो न सिर्फ पीड़ितों के परिवारों को पूरी तरह तोड़कर रख देता है, बल्कि इंसान के भीतर छिपी नफरत और हैवानियत के डरावने चेहरे को भी सामने लाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here