Radhika Apte On South Film Industry: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर शॉकिंग खुलासा किया है। राधिका ने बताया है कि साउथ में नॉर्थ एक्ट्रेसेस को क्यों कास्ट किया जाता है?Radhika Apte On South Film Industry: नेटफ्लिक्स की अपकमिंग सीरीज अक्का (Akka) में नजर आने वाली एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपने बिदांस अंदाज के लिए पॉपुलर हैं। उनकी फिल्में ओटीटी पर धमाल मचा देती हैं और उनके बयान हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं। राधिका ने कई बार इंडस्ट्री से जुड़े बड़े खुलासे किए हैं और अब एक्ट्रेस ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बारे में खुलकर बात की है। राधिका ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए दावा किया है कि वहां पर नॉर्थ इंडियन एक्ट्रेसेस को सिर्फ इसलिए लिया जाता है क्योंकि यहां की एक्ट्रेसेस गोरी है। राधिका ने दावा किया है कि वहां पर विदेशी एक्ट्रेसेस को भी कास्ट करने की कोशिश की जाती हैराधिका आप्टे ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खोली पोल
राधिका आप्टे ने न्यूज 18 से खास बातचीत की है, जिसमें राधिका ने साउथ इंडस्ट्री से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। राधिका ने कहा, ‘हो सकता है मैं गलत हूं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि दक्षिण भारत की फिल्मों में उत्तर भारतीय अभिनेत्रियों को इसलिए लिया जाता था क्योंकि उनका रंग गोरा होता था। मेरा रंग गोरा नहीं है। मुझे हैरानी होती है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों को लेने के बजाय, उत्तर भारतीय अभिनेत्रियों को क्यों लिया जाता था।’ राधिका आप्टे ने आगे दावा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में विदेशियों को कास्ट करने का चलन है। उन्होंने कहा, ‘दक्षिण भारत की महिलाएं बेहद खूबसूरत, प्रतिभाशाली और कमाल की होती हैं, जिन्हें भाषा की बहुत अच्छी समझ है। वे बेहतरीन कलाकार हैंभाषा और काम पर बदली राधिका आप्टे की सोच
राधिका का मानना है कि दक्षिण की फिल्मों में वहां की अभिनेत्रियों को मौका मिलना चाहिए, ना की मुंबई के उन कलाकारों को जो वहां की भाषा का एक शब्द भी नहीं बोल पाते। ऐसे कलाकारों की आवाज को डब कराना पड़ता है। अभिनेत्री ने ये माना कि उन्हें यह सब पसंद नहीं है। राधिका ने कहा, ‘अगर किसी खास वजह से कोई रोल किसी खास अभिनेत्री को ही करना है, तो मैं यह बात समझ सकती हूं।’ राधिका का कहना है कि उन्हें लगता था कि भाषा कभी काम में रुकावट नहीं बन सकती है। उन्होंने सात अलग अलग भाषा में काम किया है, लेकिन अब एक्ट्रेस का मानना है कि अगर कोई कलाकार अपनी लाइनें भूल जाता है और उस स्थिति से निपटना चाहता है तो उसे पहले भाषा आनी चाहिए।







































